आज का राशिफल : 10 दिसम्बर, 2011

मेष( Aries) : आज आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बडों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोडे समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है। किसी हर्जाने का मुआवजा मिल सकता है। शाम को किसी पार्टी में पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

वृष( Taurus): आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी कॉम्पिटिशन में आपकी जीत हो सकती है बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जायें। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है। अपने लवर को किसी भी बात के लिए जबरदस्ती राजी न करें। जिद पर अड़ने से पासा उल्टा भी पड़ सकता है। हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डॉक्टर से सलाह लेने का मौका आ सकता है।

मिथुन( Gemini): आज दिन के पहले हिस्से में आपको छिटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। नौकरी से जुड़े कुछ मुददे हल हो जाएंगे। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती , एक बार एक्सपीरिएंस हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। घर में किसी के शादी - ब्याह की बातचीत चल सकती है। किसी नए व्यक्ति से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीखना होगा।

कर्क( Cancer): आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिलकुल ध्यान न लगायें, अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढोतरी हो सकती है। अपने लवर के साथ शाम को घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। परिवार में किसी की हेल्थ की तरफ कुछ ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है।

सिंह( Leo): आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना थोडा वक्त गुजारना पड सकता है। कहीं दूर की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो उसे दो तीन दिन के लिए टालना बेहतर रहेगा।

कन्या( Virgo): आज आपके पास खुद को सही साबित करने के कई मौके आयेंगे। उन मौकों को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए की मौके बार - बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने आसपास का माहौल खुशनुमा बनाने में कामयाब हो जायेंगे। घर में कोई पूजा, सत्संग या धार्मिक मांगलिक कार्य का प्रोग्राम बन सकता है। खरीदारी आदि में पैसे खर्च हो सकते हैं।

तुला( Libra): आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद - विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनेस के सिलिसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करने के बाद ही कोई नई डील साइन करें। ऑफिस में कोई नया परिवर्तन आपको हैरान कर सकता है। रोमांस के मामले में आगे बढने का दिन है।

वृश्चिक( Scorpio): आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने लवर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाना या सट्टेबाजी का काम करना फायदेमंद नहीं होगा ।

धनु( Sagittarius): आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाली नही हैं। ऑफिस में आपके ऑरिजनल आइडियाज पसन्द किए जाएंगे। बॉस को इंप्रेस करने में भी आपको थोडी बहुत कामयाबी मिलेगी। अपने सहयोगियों की मदद से आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा कर सकेंगे।

मकर( Capricorn): आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त या भूला बिसरा रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजर डाले लें। इन्तजाम नहीं हो सकता है तो अपनी बात को साफ साफ कहने में कोई बुराई नहीं है। रोमांस के मामले में आपको निराशा नहीं होगी।

कुंभ( Aquarius): आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिये जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेग । घर में बड़े बुजुर्गो से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम आ जाएं। बिन बात ही किसी और के मामले में टांग न अड़ायें। प्यार - मोहब्बत के लिए भी वक्त निकल ही जाएगा।

मीन( Pisces): आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। ईमेल या फोन के जरिए कोई जरूरी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। किसी नए शख्स से मिलकर उसकी पर्सनैलिटी पर फिदा हो जाएंगे। अपनी उमंगों पर काबू रखें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:37 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh