आज का राशिफल : 17 दिसम्बर, 2011

मेष ( Aries) : आज आपका दिन काफी बिजी कर देने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा। किसी घरेलू काम को कल पर टालें आज ही निपटा लें लेकिन रोमांस के मामले में आज का दिन कोई खास फायदा नहीं पहुंचाएगा।

वृष(Taurus): आज का दिन काफी स्लो हो सकता है। आहिस्ता-आहिस्ता आगे बढने से ही फायदा होगा। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जायें शायद यह संघर्ष का आखिरी दौर होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाये घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे। रोमांस के मामले में जल्दबाजी करें।

मिथुन(Gemini): दिन भर काफी बिजी शेडयूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। इन्वेस्टमेंट और बिजनेस के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है। काम पर थोडा सा ऐक्स्ट्रा ध्यान लगाएंगे तो अच्छे रिजल्ट निकलेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ शाम के समय ज्यादा वक्त गुजारे।

कर्क(Cancer): आज का दिन आपके लिए स्पेशल साबित हो सकता है। कोई खास खबर मिलेगी और कुछ नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। किसी एक ही तरकीब पर काम करना काफी रहेगा। आज कोई रिस्क वाला कदम उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। हर जगह आपकी ही बातें होंगी। शाम को घर परिवार के साथ बाहर निकलने का समय है।

सिंह(Leo): दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। पर्सनल सिक्युरिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य पर भी थोडा ज्यादा ध्यान दें।

कन्या( Virgo): आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त अपनी जेब का भी ख्याल रखें। कुछ समय पहले किए गए किसी अच्छे काम का नतीजा आज अचानक ही मिल सकता है। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है।

तुला( Libra): आपको दिन के पहले हिस्से में फोन कॉल के जरिए आज कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुशहोंगे और नए प्रोजेक्ट में आ रही अडचनें दूर होंगी। लेनदेन और बिजनेस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोडा बढ़ सकता है। अगर न चाहते हुए भी कोई काम करना पडे तो परेथान न हों।

वृश्चिक( Scorpio): दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। घूमने फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेथा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई खास काम की चिन्ता भी खत्म होगी। ज्यादा खर्च से बचें क्योंकि आज फिजूलखर्ची के संयोग बन रहे हैं।

धनु( Sagittarius): आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने - फिरने से कोई जरूरी काम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनैंस से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा। जरूरी कामों को निबटा लेना ही बुद्धिमानी होगी। रोमांस के रिश्तों में सुधार होगा।

मकर( Capricorn): आज आपकी किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितिया बेहतर होंगी। बिजनेस में मुनाफे की आथा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी भी कामयाब होगी। दिनभर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है। दिन के पहले हिस्से में घर के जरूरी और काफी समय से लटके हुए कामों को निपटा लें।

कुंभ( Aquarius): किसी कारण आज आपको खुद पर कन्ट्रोल करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी से बहस न करें। आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। कई लागों के लिए दिन भर आलस का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी - मोटी टेंशन है जिनका हल समय आने पर हो जाएगा। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।

मीन( Pisces): आज का दिन एक्साइटमेंट से भरा है। दोपहर तक कोई टेलिफोन कॉल के जरिए किसी खास मामले में जानकारी दे सकता है। स्टूडेंटस अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनेसमैन अपने धंधे में नई तकनीकें अपनाकर मुनाफा दोगुना कर सकते हैं। शाम का समय आपके साथ है यानी प्यार के मामले में आगे बढा जा सकता है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:10 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh