आज का राशिफल : 19 दिसम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:08 am
वृष( Taurus): आज का दिन लकी रहेगा। बिजनेस और इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्टैक्ट बढेगा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। डेली रूटीन और खाने पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। इच्छाएं पूरी होंगी। आपके सहयोगी आप के काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबर्दस्ती काम न करवाएं, इंतजार का फल मीठा होगा इसलिए धीरज रखने में ही समझदारी होगी। रुका धन मिलेगा।
मिथुन( Gemini): आज का दिन थोडा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहा सुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। यंगस्टर्स को टीमवर्क का फायदा मिलेगा। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास मे लें। शाम को रोमांटिक प्रोग्राम सुपरहिट रहेगा। काम में यश व सफलता मिलेगी।
कर्क( Cancer): आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। ऑपोजिट सेक्स के साथ समय अच्छा गुजरेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लम्बे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्टूडेंटस का दिल पढाई में खूब लगेगा और नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। उन लोगों का साथ न छोडें जो आपके लिए लम्बी रेस का घोडा साबित होंगे।
सिंह( Leo): आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेथल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस और लेन देन के कारण टेंशन न हो ऐसी कोशिश करें। बढते खर्च पर रोक लगाना जरूरी है। दोस्तों से कुछ दूरी होगी टेलिफोन और एसएमएस से बात बन सकती है।
कन्या( Virgo): आज का दिन खुशगवार बीतेगा। बार - बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा पढाई - लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड लेगी। रुकावटें हटती जाएंगी। यात्रा होगी और ईमेल या एसएमएस के जरिये जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। कोई नई बिजनेस डील आज शाम को फाइनल न करें।
तुला( Libra): आपके लिए आज का दिन ऐक्टिव है। पैसे की परेथानियां सुलझ जाएंगी। नए मकान और गाड़ी का सुख मिलेगा। हेल्थ से जुडी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचाएगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपकी मदद की जरूरत हो सकती है। रोमांस के मामले में आज कामयाबी मिल सकती है।
वृश्चिक( Scorpio): आज का दिन प्रोडक्टिव है। थोडी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और सन्तोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे, काम भी बनते नजर आयेंगे। यंगस्टर्स की नौकरी की समस्या सुलझेगी।
धनु( Sagittarius): आज का दिन आपके लिए अच्छा है । राजनैतिक गतिविधियां बढेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठायें लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढाई - लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिश नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी लेकिन खानपान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। किसी सीनियर का सहयोग मिलेगा।
मकर( Capricorn): छोटे - मोटे झगडे दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। बढते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गो की ही वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी और बिजनेस में जोखिम उठाने से भी नहीं चूकेंगे। क्रिएटिव काम करने से आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पाने में कामयाब होंगे।
कुंभ( Aquarius): आज आप अपने खाने पीने में ज्यादा ध्यान दें। घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा ही होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है। किसी करीबी दोस्त से पुराने झगडे निपटाने का दिन है फायदा उठाएं। बिजनेस में दौडभाग की जरूरत है। सिर्फ कागजी कॉन्टैक्ट से कोई हल निकलने वाला नहीं।
मीन( Pisces): आज का दिन थोडा स्लो है। ऑफिस में काम को धीरे धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढाई - लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा ओर असरदार लोगों के अनुभव का फायदा भी मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। पैसों का नुकसान पूरा होगा लेकिन इसका पक्का इंतजाम कर लें ।

