आज का राशिफल : 22 दिसम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:40 am
वृष( Taurus): आज का दिन चैलेंजिंग साबित हो सकता है। क्रिएटिव काम के होने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। दूसरों के साथ मिलकर कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। व्यवहार में उदारता आएगी। परेशानियां खत्म होने से मानसिक थकावट और टेंशन दूर होगी। लेकिन ज्यादा निश्चिंत होकर भी न बैठें। बिजनस के मामले में कई लाभ के मौके आएंगे , उन मौकों को पहचानना सीखें ।
मिथुन( Gemini): आज का दिन काफी सेंसिटिव है। ऑफिस में अपने जूनियर्स के साथ गरम होने से काम नहीं बनेगा। काम के बोझ को कम करने में टीम वर्क काम आएगा। किसी लंबे प्रॉजेक्ट पर हामी भरने से पहले उसके कानूनी पक्षों की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। दिन का दूसरा भाग रिलैक्स करने में मदद करेगा। घर में अपने छोटों के व्यवहार से दिल खुश होगा और रात तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है ।
कर्क( Cancer): आज का दिन शुभ है। किसी शुभ संदेश से मन को एनर्जी मिलेगी। घर के छोटे सदस्यों को पैसे की जरूरत होगी। इनवेस्टमेंट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। दूरदर्शिता बढ़ेगी। जरूरी बातों में चुप रहना उचित होगा। घरवाले या प्रेमी के साथ प्रिवेसी के कुछ पल शाम तक मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे इस दौरान काम और ऑफिस की परेशानियों के बारे में बात करके अपना मूड खराब न करें।
सिंह( Leo): आज का दिन ठंडे दिमाग से सोचकर महत्वपूर्ण फैसले लेने का है। शादी के मामले में जल्दबाजी न बरतें। किसी पुराने दोस्त से पुराने विवाद के मामले को सुलझाने में आपको नए नजरिये से सोचना होगा। दूसरों की मदद करने में आज आपका ज्यादा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ मेल मुलाकात का प्लान कैंसल करना पड़ सकता है। घर परिवार के उन कामों को निपटाने की कोशिश करें , जिन्हें आप काफी लंबे समय से टालते आ रहे हैं।
कन्या( Virgo): आज का दिन फायदेमंद साबित होगा , इसलिए कोशिश करते रहें। शरीर अस्वस्थ हो सकता है , इसलिए खाने पीने में सावधानी बरतें। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि कुछ समय के लिए दोस्तों की महफिल लगाने के बजाए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। शाम का समय घर पर बिताना अच्छा रहेगा।
तुला( Libra): आज का दिन नॉर्मल है। ऑफिस में बहुत ज्यादा काम होगा लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्दी निपट जाएगा। मान सम्मान बढ़ेगा। अच्छी पब्लिसिटी से इमेज और निखरेगी। दोस्तों और नाते रिश्तेदारों से फोन पर बात होगी। अपने और अपने घरवालों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है।
वृश्चिक( Scorpio): आज का दिन कल के दिन से काफी हद तक मिलता-जुलता हो सकता है। उपयोगी तोहफा मिल सकता है। नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है लेकिन उस पर फौरन हामी भरने से पहले उसके तकनीकी पहलुओं पर गौर कर लें। पढ़ाई-लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने से स्टूडेंटस को अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर परिवार की चिंताएं खत्म होंगी। बढ़ते खर्च पर लगाम लगाना जरूरी हो जाएगा।
धनु( Sagittarius): आज का दिन शांत रहेगा । किसी लेन-देन के जल्दी निपट जाने के कारण मन को शांति रहेगी। कोई व्यक्ति फालतू की टेंशन खड़ी करने की कोशिश करेगा लेकिन आपकी सूझबूझ से परेशानियां हल हो जाएंगी। पैसा बचाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। ऐसे लोगों से दूर रहें , जिनमें उत्साह और कुछ कर दिखाने के जज्बे की कमी है। अपनी एनर्जी को किसी महत्वपूर्ण काम में लगाएं।
मकर( Capricorn): आज आपकी किसी से अनबन न हो , इस बात का ध्यान रखें। काम काज में स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी भी कामयाब होगी। दिनभर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है। दिन के पहले हिस्से में घर के जरूरी और काफी समय से लटके हुए कामों को निपटा लें।
कुंभ( Aquarius): किसी कारण आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी से बहस न करें। आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है , बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। कई लोगों के लिए दिनभर आलस का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी-मोटी टेंशन है , जिनका हल समय आने पर हो जाएगा। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।
मीन( Pisces): आज का दिन एक्साइटमेंट से भरा है। दोपहर तक कोई टेलीफोन कॉल के जरिए किसी खास मामले में जानकारी दे सकता है। स्टूडेंट्स अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं , तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे में नई तकनीकें अपनाकर मुनाफा दोगुना कर सकते हैं। समय आपके साथ है यानी प्यार के मामले में आगे बढ़ा जा सकता है।

