रूस में सैन्य गुप्तचर सेवा जीआरयू के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दिया
ताजा खबरें, दुनिया 3:58 pm
समाचार पत्र 'कामंसेरात' ने बताया कि 64 वर्षीय कर्नल जनरल अलेक्जेंडर श्लेयाखतरोव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उम्मीद है कि उन्हें 'मास्को इंस्टीट्यूट ऑफ हीट इंजीनियरिंग' के निदेशक मंडल के प्रमुख बनाया जाएगा.
यह संस्था बुलावा सहित प्रमुख मिसाइलों के विकास से जुड़ी है.वर्तमान में संस्था का नेतृत्व संघीय अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोमॉस के प्रमुख व्लादिमीर पोपोकिन द्वारा किया जा रहा है.
अप्रैल में राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने कहा था कि वह चाहते हैं कि सभी मंत्री देश के बड़े सरकारी संस्थाओं के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दें.
श्लेयाखतरोव अप्रैल 2009 से गुप्तचर संस्था का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके सेवा विवरण एवं जीवन के विषय में कुछ भी जानकारी नहीं है.
फिलहाल गुप्तचर संस्था के अगले प्रमुख के विषय में कोई फैसला नहीं किया गया है

