पाकिस्तानी सेना ने फिर की जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गोलीबारी

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गोलीबारी की है.

गश्त लगा रहे सीमा सुरक्षा बल के दल पर गोलीबारी की गयी है, जिसमें एक जवान घायल हो गया.

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सांबा जिले में खोवारा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि घटना में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया,उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा, ‘यह सीधे तौर पर युद्धविराम उल्लंघन का मामला है. हम इस घटना के लिए पाकिस्तान में अपने समकक्षों से विरोध दर्ज कराएंगे.’

घायल जवान की पहचान पंजाब के राकेश कुमार के तौर पर हुई है.

यह इस माह में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रणरेखा के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से युद्धविराम उल्लंघन का चौथा मामला है.

इससे पहले चार दिसंबर, 14 दिसंबर और 22 दिसंबर को भी युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था.

Posted by आवाज़ इंडिया at 12:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh