गृहमंत्री पी. चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका मंजूर

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 2-जी मामले में गृहमंत्री पी. चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका मंजूर कर ली है.

इस मामले में अगली सुनवाई 17 दिसम्बर को होगी.इस प्रकार गृहमंत्री पी. चिदंबरम की मुसीबतें बढ़नी शुरू हो गई है.

गौरतलब है कि याचिकाकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कोर्ट को बताया था कि 2008 में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान टेलीकॉम घोटाला हुआ था, लिहाजा उन्हें भी आरोपी बनाया जाए.

स्वामी ने अदालत को वह फाइल भी सौंपी है. जिसमें टूजी आवंटन प्रक्रिया के सिलसिले में उस वक्त राजा और चिदरंबरम के बीच हुआ संवाद दर्ज है. पिछली कई सुनवाइयों के बाद अदालत ने 8 दिसंबर को आदेश सुनाने की तारीख मुकर्रर की थी.

टेलीकॉम घोटाले में आज गुरूवार को पटियाला हाउस कोर्ट के आए फैसले से मामले को एक नया मोड़ मिल गया है.

याचिकाकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी याचिका के लिए 24 फरवरी 2011 को संसद में दिए गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान को भी आधार बनाया है.

इसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि ए. राजा और तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम स्पेक्ट्रम की कीमतें तय करने के लिए जिम्मेदार थे.इसके अलावा स्वामी के मुताबिक उनके पास वह चिठ्ठियां भी मौजूद हैं, जो ए राजा और पी चिदंबरम के बीच स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर की गई बातचीत का सबूत हैं.

स्वामी के मुताबिक उन्होंने आरटीआई के जरिए भी पूरे स्पेक्ट्रम आवंटन में चिदंबरम के रोल के बारे में जानकारी जुटाई है.अदालत ने उनकी याचिका मंजूर करने के लिए कुछ गवाह भी मांगे थे. सुनवाई पूरी होने के बाद अब सबकी नजरें अदालत के फैसले पर है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:08 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh