आज का राशिफल : 05 जनवरी, 2012

मेष( Aries):- आज का दिन कार्य साधक है। कई जटिल काम निपटाने होंगे। अगर घर का निर्माण कार्य चल रहा है , तो वहां आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। पैसों का संकट दूर होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको घूमने - फिरने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा सकेंगे। घर में किसी खास मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जाएगा।

वृष( Taurus):- आज सुबह - सुबह आपको किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता और चिकित्सा में टाइम देना होगा। खर्च बढ़ सकता है। शाम तक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की राय भी जान लें। संतान के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

मिथुन( Gemini):- आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति व्यवहार में नम्रता लानी होगी। निर्णयों को पूरा करने में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में काम में स्थिरता रहेगी। संतान के व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है। उनकी परेशानियों और शिकायतों को नजरअंदाज न करें। बुजुर्गों का मन अध्यात्म में लगेगा।

कर्क( Cancer):- आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों से पैसा कमाने के प्रयास सफल होंगे। काम में रुकावट आएगी। शरीर अस्वस्थ हो सकता है। बाहर के खानपान से जितना हो सके , परहेज रखें। नियमों का ध्यान रखते हुए कार्य करें। कहीं दूर की यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन के उपयोग में सावधानी रखें। कोई सुखद सूचना मिलेगी।

सिंह( Leo): - आज पैसे से जुड़ी परेशानी दूर होगी। युवा मित्रों का सहयोग खूब मिलेगा। किसी लेन - देन के विषय में निपटारा जरूरी होगा। वाहन से चोट लग सकती है। पढ़ाई - लिखाई में सफलता मिलेगी। किसी मंगल कार्य की योजना स्थगित करनी पड़ेगी। परिवार में शांति रहेगी। जायदाद संबंधी विवादों का हल निकल ही आएगा।

कन्या( Virgo): - आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा है। रिलैक्स करने का मौका मिलेगा। पूर्व परिचित व्यक्ति का सहयोग समय पर समस्या के हल में सहायक होगा। धन लाभ की संभावना है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास से स्टूडेंट्स को फायदा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार मन के मुताबिक ही रहेगा।

तुला( Libra): - आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। आपकी पोजीशन को लेकर परिवार में उत्साह होगा। शुभ काम की संभावना है। संतान की ओर से परेशानी दूर होगी। सुख - समृद्धि बढ़ेगी। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। विरोधी कमजोर होंगे। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक( Scorpio):- आज का दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। दिन के पहले हिस्से में किसी की सहायता करेंगे। लव अफेयर से कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। लेकिन सूझबूझ से मामला सुलझ सकता है। रिश्तों को जबरदस्ती पुश न करें। हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों के लिए जरूरी है कि वे काम के साथ - साथ कोई स्पेशल ट्रेनिंग या कोर्स कर लें।

धनु( Sagittarius):- आज आपके सामने अपने धन को स्थायी प्रॉपर्टी में बदलने के उपयुक्त अवसर होंगे। इस बारे में अंतिम फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय लेनी जरूरी है। हो सकता है कि शाम को किसी अनचाही स्थिति का सामना करना पड़े। मानसिक बेचैनी रहेगी। शांति से हल खोजना होगा। शुभ काम के निपटने की तसल्ली रहेगी।

मकर( Capricorn):- आज आपके सामने कुछ मुश्किलें आएंगी , जिन्हें देखकर आपको गलत रास्ता अपनाने का ख्याल आएगा। लेकिन ऐसा कतई न करें और सोच समझकर कदम उठाएं। प्रतिष्ठा के लिए उलझना पड़ सकता है। भाग्य के बदलाव को शांति से स्वीकारें। दोपहर बाद आलस दूर होगा और काम में तेजी आएगी।

कुंभ( Aquarius):- कोई शुभ कार्य करने की वजह से आज आप दिनभर प्रसन्न रहेंगे। किसी यात्रा के कारण आपको अपना पूरा प्लान बदलना पड़ सकता है। भूमि संबंधी कार्यों में आ रही उलझनें कम होंगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार वालों के साथ वक्त गुजारने का मौका शाम को मिलेगा। पुराने समय से लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका भी मिलेगा ।

मीन( Pisces):- आज आपके सामने अपने धन को पर्मानेंट प्रॉपर्टी में बदलने के उपयुक्त अवसर होंगे। इस बारे में अंतिम फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय लेनी जरूरी है। हो सकता है कि शाम को किसी अनचाही स्थिति का सामना करना पड़े मानसिक बेचैनी रहेगी। शांति से हल खोजना होगा। शुभ काम के निपटने की तसल्ली रहेगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:00 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh