आज का राशिफल : 13 जनवरी, 2012

मेष( Aries): अपना महत्वपूर्ण कार्य निबटाने के लिए आपको आज कोई टेढ़ा मेढा रास्ता अपनाना पड़ सकता है। दोपहर बाद नियमित और रूटीन काम को पूरा कर लें ताकि कुछ रचनात्मक काम करने का भी संतोष मिल सके।

वृष(Taurus): आज का दिन कुछ सेंटीमेंटल रहेगा। मेहमान या मित्रों की खतिर कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थिति करने होंगे।

मिथुन(Gemini): आज आपको अपने जॉब प्रॉस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना होगा। यदि आप इस समय कोई कदम उठाते हैं तो कोई रिस्क नहीं है। हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी।

कर्क(Cancer): आज आप बहुत कुछ करने की सोच रहें हैं, कुछ भी करने से पहले आपकी हिम्मत जवाब दे जाती है। किसी घनिष्ठ सदस्य के खराब स्वास्थ्य या किसी असफलता के आघात के कारण परिवार का वातावरण कुछ उदास रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी यात्रा पर निकल पडे़।

सिंह(Leo): आज के दिन का मूल्यांकन विशेष उत्तम फलदायक रहेगा क्योंकि आपने अनुशासित होकर अपना काम संभाला हुआ हैं। बिजनेस में भी आप कुछ अच्छा करेंगे। आपके द्वारा किए गए एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा।

कन्या(Virgo): किसी निर्णय या परिवार संबंधी फैसले को लेकर आज आप परेशान रहेंगे। इसका सीधा असर आपकी प्रतिष्ठा पर पड़ सकता है। किसी का एडमिशन या कहीं से अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक एक करके निबटाने से काम बनते नजर आएंगे और मानसिक बोझ कम होगा।

तुला(Libra): आपकी सफलता का मंत्र है नियमित रहना। यही तौर तरीका आपके सहयोगी भी अपना सकते हैं लेकिन उनकी दिनचर्या कुछ विपरीत रहती है जिसको सुधारने के लिए आज आपको सख्त होना पड़ेगा। हो सकता है किसी से मनमुटाव या बहसबाजी भी हो जाएगी। सायंकाल तक सब कुछ समान्य हो जायेगा।

वृश्चिक(Scorpio): कई टफ टास्क आपने इस समय के दौरान पूरे करने हैं। वैसे तो आप किसी कार्य को पूरा किये बिना दम नहीं लेते परंतु इस बीच कुछ ऐसे एरोगेंट लोगों से आपका वास्ता पड़ेगा कि आप इनसे तोबा कर उठेंगे। एक बार भाग्य आपका साथ देने लगा है। अच्छा रहेगा यदि इस वक्त का पूरा फायदा आप उठा लें।

धनु(Sagittarius): अब कोई स्पेशल इवेंट्स या प्रोग्राम आपको सौंप दिया जाता है तो आपकी नींद हराम हो जाती है। किसी की दवा तो किसी के कपडे़ या दूसरा सामान इनकी शॉपिंग करना जरूरी हो जाएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर ले, हो सकता है कोई फायदे वाला लिंक जुड़ जाए और आपके कारोबार और कामकाज में बढ़ोतरी हो जाए।

मकर(Capricorn): प्रेम और भावना का व्यवहार आपको आज बार बार कुछ ऐसे निर्णय लेने में बाध्य कर रहा है जिसे अपनाकर आप किसी झमेले में पड़ सकते हैं। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए आप अपने मित्र से परामर्श करें और दूसरों की जानकारी का भी लाभ उठा लें।

कुंभ(Aquarius): कुछ एक्स्ट्रा चार्ज देकर आपको इस समय अपने घर और बाहर के सभी मामले दुरुस्त करने होंगे। आज आप किसी शुभकार्य की व्यवस्था करने या उसे फाइनल करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे। किसी गरीब आदमी की मदद कर रहे हैं तो फिर यह कार्य आपकी ख्याति बढ़ाएगा।

मीन(Pisces): काफी समय से आप रहने के लिए आवास खोज रहे हैं। तो आज कोई खबर मिल सकती है कि जैसे आपकी तलाश पूरी हो गई है, और कोई मनपसन्द जगह आपका इंतजार कर रही है। इसमें कुछ खर्चे का मामला भी छुपा है जिसके लिए किफायत अपनानी होगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:43 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh