आज का राशिफल : 17 जनवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:40 am
वृष(Taurus): आज कल आपको एक ही स्थान पर टिके रहना अच्छा नहीं लग रहा है। आज भी आप कुछ बदलाव या यात्रा पर्यटन के प्रसंग उठा सकते हैं। यदि आप चाहें तो अपने गृह नगर या किसी हिल स्टेशन आदि का सफर करने की तैयारी कर सकते हैं। यदि आपके पास पर्याप्त जमापूंजी है तो फिर हवाई यात्रा का भी आनन्द उठा सकते हैं। बस अपने टूर ऑपरेटर को सूचित करने की जरूरत है। निकट का ट्रिप रात को भी लगाया जा सकता है।
मिथुन(Gemini): कई प्रकार की जद्दोजहद के बावजूद आज आपको अपने हालातों से सुख संतोष की प्राप्ति होगी। साधारण स्तर की प्रगति के बावजूद आपको लगेगा कि आपने कोई महत्वपूर्ण डिग्री प्राप्त कर ली हो। अगर आपका कोई सरकारी काम बनने की और है तो आपको इसकी सूचना मिल गई है तो निश्चिन्त रहें कि इससे आपकी पॉकेट कुछ भारी जरूर हो जाएगी। जमीन-जायदाद के लेन देन पर अच्छा प्रिमियम या कमिशन मिल सकता है।
कर्क(Cancer): काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। इसके बाद यह भी एक अच्छा सौभाग्य होगा कि कहीं पर आपका रुका हुआ धन भी सायंकाल तक हाथ में आ जाएगा। जिस रखरखाव के काम को आप कई दिन से नहीं कर पा रहे उसे ठीक करने में किसी का सहयोग चमत्कारी सिद्ध होगा। शाम को सभी सदस्यों का धन्यवाद आपको मिल सकता है।
सिंह(Leo): काफी अर्से से आप किसी संत महात्मा या दार्शनिक और धार्मिक विचारों पर बहुत अच्छी तरह गौर कर रहे हैं। आपके विचार गंभीर होते जा रहे हैं। किसी काम के बिगड़ने या विलम्ब से होने पर आपको खीझ या प्रतिक्रिया नहीं होती बल्कि आप उल्टा शान्त और गम्भीर नजर आते हैं हो सकता है यह असर आपके ग्रहों के संचार बदलाव से हो रहा है या फिर कोई शुभ ग्रह आपको प्रेरित कर रहा है। अच्छा है यह सब आपकी बेहतरी के लिए ही है।
कन्या(Virgo): आपके काम में आज कुछ अडंगा डाल सकते हैं या यह भी हो सकता है कि किसी अटकलबाजी या अफवाह के कारण आप अपने लक्ष्य से पीछे हट जाएं। इस प्रकार से अगर उत्साह भंग होता गया तो आपकी प्रगति रुक जाएगी और आपके विरोधी इस प्रकार रुख से प्रसन्न होंगे ताकि आप प्रगति नहीं कर पाएं। विरोधियों का सिर नीचा करने के लिए अपनी क्रियाशीलता को कायम रखें।
तुला(Libra): आज का दिन जहां व्ययकारी होगा वहां व्यस्तता से भी भरा होगा। एक ओर जहां आपको मनोवांछित सुख मिलेगा वहां दूसरी ओर आपके कार्य कौशल से विपरीत योनि के युवा जातक भी आपकी और आकर्षित होंगे। कोई आपके अन्दाज की तारीफ करेगा तो कोई आपकी मदद प्राप्त करने को लालयित रहेगा। इससे आपकी शोहरत तो बढेगी ही साथ ही मनोबल भी ऊंचा होता नजर आएगा।
वृश्चिक(Scorpio): आज आप विपरीत स्वभाव के जातकों के बीच छाए रहोगे। आपके लिबास और चाल ढाल की बहुत कद होने जा रही। अगर आप किसी सभा समारोह की शिरकत करते हैं तो फिर मौका और भी गर्मागर्म और जलवा बिखेरने वाला हो सकता है। कहीं भी बाहर निकलने से पहले अपने जरूरी कागज और एक्ससरीज भी साथ रखना नहीं भूलें। कहीं पर भी इनकी मांग हो सकती है। यदि वाहन चाल रहे हों तो लाइसेंस अवश्य रखें। लापरवाही या भूल से अर्थ दण्ड होने की आशंका रहेगी।
धनु(Sagittarius): काफी समय के बाद मिले शुभ समाचार आज आपका उत्साह बढाएंगे। यार दोस्त और प्रियजन भी आज आपसे खुश रहेंगे। जितना हो सके उतना सत्कार्य कर लेना आपके हक में रहेगा। अगर किसी नये व्यापार कारोबार या किसी मित्र की मदद का प्रश्न है उसके लिए भी आपका सहयोग वांछित रहेगा। जीवन साथी या प्रियजन के साथ सायंकाल के समय घूमने जाना या शॉपिंग करना मनोंरजक रहेगा।
मकर(Capricorn): आज आपको काफी परिश्रम के बाद भी आंशिक कार्य सफलता ही मिल पाएगी। किसी मामले में अपना योगदान नहीं दे पाने के कारण आपका मनस्ताप बना रहेगा। अगर आप किसी परिजन या परिवार के बाहरी सदस्य की मदद करना चाहते हैं तो अवश्य करें। लेकिन यही सोच कर आगे बढें कि इसका परिणाम आपको मिले या न मिले। वैसे भी वक्त गुजर जाने के बाद कौन किसको पूछता है।
कुंभ(Aquarius): आप जिस काम को चोरी छुपकर करने जा रहे हैं उसके पोल खुल जाने पर लांछन या आरोप लगने का भय रहेगा। कोई भी व्यक्ति आपके ऊपर आसानी से अंगुली उठा सकता है और आपकी बनी हुई इमेज को खराब कर सकता है। अत: जो कुछ भी करें उसे छुपाएं नहीं। अगर खुलेआम कुछ कर दिखाने का साहस नहीं है तो फिर पीछे ही हट जाएं चाहे यह प्यार प्रेम का मामला ही क्यों न हो।
मीन(Pisces): आज आप कुछ स्थाई और लम्बी दूरी तक चलने वाले सामान की प्राप्ति करने जा रहे हैं। यह कोई सोने चांदी की वस्तु हो सकती है या फिर दूर संचार उपकरण मोबाइल फोन का नया सैट या फिर पेन रिस्ट वॉच आदि। यदि इसके बदले आपको कुछ समर्पित भी करना पडे तो भी कोई बात नहीं आप घाटे में नहीं रहेंगे। यह सब आप अपने प्रियजन या प्रेमी के मार्फत या फिर किसी शुभचिन्तक के हाथो ही प्राप्त कर सकेंगे।

