आज का राशिफल : 18 जनवरी, 2012

मेष ( Aries): आज आपकी उपलब्धियों से आपके विरोधी दंग रह जाएंगे। आपके अन्दर प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन काफी समय तक आप अनुत्पादक कार्य से जुडे रहें इसके कारण जहां आपके समय की बरबादी हुई वहां किसी प्रकार के फायदे से भी आप अलग रहे। इस समय जिस प्रकार के काम का दौर चल रहा है। उसमें आपकी भागीदारी बहुत ही सराहनीय है। अगर अगले कुछ दिनों में आपका सौभाग्य जागृत हो जाए तो इसको भी आप ग्रहों का वरदान समझकर स्वीकार करें।
वृष (Taurus): लेन-देन में किसी मूल्यवान वस्तु का सौदा तय करना पड़ सकता है। सरकार द्वारा जारी किए गए नए आदेश और कानून आपके कामकाज में रोड़ा अटका सकते हैं। आपके आस-पास इन दिनों वातावरण कुछ भारी चल रहा है। ऐसे में रिस्क लेने की कोई जरूरत नहीं है। और प्रत्येक कदम को फूंक-फूंक कर उठाने की जरूरत है। मांगलिक कार्यों में किसी भविष्यवाणी पर जाना ठीक नहीं। ऐसे काम अपने ही समय पर होते हैं।
मिथुन (Gemini): इस वक्त आप किसी अच्छे स्तर के उद्योग व्यापार या कार्यशाली में रूचि ले सकते हैं। किसी प्रेरक सन्त के विचार आपकी निराशा को बदल सकते हैं। किसी के प्रति लगाव रखना भी उचित नहीं है। इसके कारण आपकी मानसिक स्थिरता जागृत होती है। और अपने जीवन साथी के प्रति निभाए जाने वाले विश्वास में भी आघात लग सकता है। अगर आप पिछले दिनों के कष्ट को भुला दें तो बेहतर रहेगा। बार-बार दुखद घटनाओं को याद करना ठीक नहीं।
कर्क (Cancer): आज आपको प्रात : काल ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिल जाएगा। आपके मन का वहम और तनाव भी कुछ कम होने लगेंगे। दोपहर तक आपको कहीं दावत समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। शाम को किसी पार्टी आदि में भी आपको जाना पड़ सकता है। घर के अन्दर मशीन और बिजली के उपकरणों को सावधानी से रखें। बच्चों द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ से नुकसान हो सकता है।

सिंह( Leo): हो सकता है इन दिनों जिन समस्याओं से जूझ रहें हैं उनके लिए कुछ हाथ पांव मारने की भी जरूरत पड़े। लेकिन यह भी याद रखें कि बिना प्रयोजन कहीं यात्रा करना ठीक नहीं। दोपहर बाद आपको अपने करियर से सम्बन्ध रखने वाला पत्र संदेश या आदेश प्राप्त होगा जिसके मिलने पर आप समुचित कार्रवाई करें। प्रियजन और मित्रों की सहमति और सहयोग ले सकते हैं। किसी से वैर-विरोध की स्थिति फिलहाल टाल देनी होगी।

कन्या( Virgo): अपने व्यवहार में जहां तक हो सके नम्रता और सावधानी से पेश आने की कोशिश करें। यदि आप किसी सहयोगी अथवा शुभचिन्तक की मदद करते हैं तो आपका दिया हुआ जल्द ही वापिस लौट आएगा। फिलहाल दूसरे की मदद करने का सुख आपको मिलेगा। नया मकान या घर देखना जरूरी है हो सकता है इस प्रकार बदलाव से आपका स्वास्थ्य ज्यादा बेहतर रहेगा।

तुला( Libra): पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स से जुड़ना आपकी फितरत है , फिर चाहे आपकी शिक्षा या उम्र कुछ भी हो। परिस्थितियां कुछ ऐसा दबाव बना रही हैं कि आपकी प्रेजेंस एक अहम मुद्दा हो सकती है। यदि आप रोजगार के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहे हैं , तो संभव है कि आज आपका प्रयास पूरा हो जाए। प्रेमिका के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक( Scorpio): आज आप काफी सोच समझ कर किसी प्रॉजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। जल्दी उसकी शुरूआत भी हो ही जाएगी। जहां तक आर्थिक मामले हैं या कोई कार्य बिन्दु उसकी रूपरेखा बना लेने से ही काम को आरम्भ करने में सरलता होगी। आपकी जल्दी ही बात हो जाएगी कि किस तरह से फायदे के द्वार तक पहुंचना है। उसके बाद तो सब कुछ आपका अपना ही साम्राज्य है। जैसा चाहें वैसा करें।

धनु( Sagittarius): आज अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार स्थल पर शुरू से कोई सफलता हासिल हो सकती है। यदि आपका रूख मनोंरजक और संवेदनशील रहा और दूसरों पर भरोसा करने लायक भी तो कई अच्छे लोग आप पर कृपालु हो जाएंगे। इस वक्त अवसर भी ऐसे मिल रहे हैं जैसे सिर्फ आप ही एक भाग्यशाली व्यक्ति हैं।

मकर( Capricorn): आज आपके काम करने का दिन है। कुछेक काम आप बहुत निपुणता और आशा कर जाएंगे। यह भी हो सकता है आपके बॉस लोग इसका श्रेय लेने की कोशिश करें। लेकिन इसमें आपकी आपत्ति ठीक नहीं क्योंकि वरिष्ठ लोगों की नजर में आपकी इमेज एक काम के व्यक्ति की तरह है। इतना जरूर है कि आपको कार्य करने के लिए अनुकूल वातावरण चाहिए। समय नष्ट करने वालों से दूर ही रहें।

कुंभ( Aquarius): कोई नवआगन्तुक व्यक्ति आपके आस पास पिछले काफी समय से आपके प्रति झुकाव रखता है। यदि उसकी व्यवहार में बहुत ज्यादा मिठास नजर आए तो आप समझ लेना कि वह आपको ठगने की फिराक में है। ऐसे व्यक्तियों को अपने परिवार के सदस्यों से भी दूर रखें। कारोबार में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जहां तक हो सके अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें।

मीन( Pisces): आज आपके धन कोष में एकाएक ही वृद्धि हो सकती है। कहीं से मोटी रकम या जमा पूंजी का लाभ भी आपको हो सकता है। सुख साधनों से सम्बन्धित किसी उपकरण या मशीनरी की खरीद भी आप कर सकते हैं। यदि आप कहीं किसी विवाद या झगड़े से रूबरू होंगे तो अपने को बीच में ज्यादा नहीं उलझाएं। इसके चलते आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। यदि कहीं पर सभा समारोह के दौरान किसी के साथ आपकी आंखे टकरा जाएं तो अपने को संभालने की जरूरत है। हो सकता है इस प्रकार के सम्बन्ध आगे चलकर पीड़ादायक सिद्ध हों।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:37 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh