आज का राशिफल : 19 जनवरी, 2012

मेष( Aries): आज आपको दूसरों के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी उठानी होगी। आपके विरोधियों को आपकी सफलता से काफी खेद होगा। अपने लाभ को आप जहां तक हो सके किसी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में खर्च करें। यदि धन की कमी से कोई योजना अधूरी रह जाती है तो इसके लिए वित्तीय संस्थाओं से सम्पर्क करें। इससे जहां धन की प्राप्ति हो जाएगी वहां आपके कारोबार का एक सुनियोजित विस्तार भी होगा। दाम्पत्य जीवन में निराशा की वृद्धि हो सकती है।

वृष( Taurus): आज कुछ भावनात्मक और दिल से जुडे हुए प्रसंग सामने आएंगे। आपकी करूणा और उदारता कहीं - कहीं पर आपके लिए ही भारी पड जाती है। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो तो आपके पास एक ठोस युक्ति भरा प्लान तैयार रहता है। दूसरों की मदद के लिए आप अपने निजी हित को भी त्याग देते हैं। इसी प्रकार के कुछ त्याग आज भी आपको करने हैं। यदि आप सफल हो जाते हैं तो आप सबसे श्रेष्ठ माने जाएंगे।

मिथुन( Gemini): कोई दौड़ - भाग और जोखिम भरा कार्य करने के लिए आज आपको तैयार रहना है। अगर आप किसी व्यक्ति के पीछे लगकर यह काम करवा लें तो सायंकाल तक आप आगे बढ़े और जुट जाएं , अपने काम को पूरा करने के लिए। सफलता निश्चित रूप से आपके हाथ में होगी। सायंकाल तक किसी निर्णय का लाभ आपको होगा और घर का कोई अन्य सदस्य भी इससे लाभान्वित होगा।

कर्क( Cancer): आपके जीवन में इस वक्त कुछ अनुकूल घटनाएं घट रही हैं। किसी अच्छे शुभ कार्य और मांगलिक कार्य की चर्चा आज भी आपके साथ होने वाली है। यदि आपने सब कुछ स्वीकार कर लिया तो इस कार्य की सफलता में आपका सहयोग उल्लेखनीय रहेगा। अपने जीवनसाथी या पार्टनर से भी आप इसकी चर्चा कर सकते हैं। आने वाले समय में आपकी यह दूरदर्शिता बहुत ही कामयाबी वाली बात सिद्ध हो जाएगी।

सिंह( Leo): एक के बाद एक करके कई नए काम आपने किसी के लिए आरंभ किए। हो सकता है यह आपका कोई नजदीकी रिश्तेदार या परिवार का अभिन्न सदस्य हो। जब उसका ही सहयोग पूरी तरह से नहीं मिलेगा तब आपके परिश्रम की प्रतिष्ठा कितनी रह जाएगी। अत : आगे से काफी सोच समझ और देखभाल कर ही दूसरों का भला करें। अन्यथा सारा का सारा नुकसान आपके पल्ले पड़ जाएगा।

कन्या( Virgo): आपके द्वारा लिए निर्णय और कदम सदैव ही सही साबित होते हैं। इसी कारण आपके प्रशंसक और मित्र तथा सहयोगी सहकर्मी आदि अपनी बात कहने से पहले आपकी बात को सुन लेना चाहते हैं। यदि आपने कोई निर्णायक सोल्यूशन पहले ही दे दिया हो तो फिर सभी को एक साथ जवाब मिल जाएगा और आपका प्रबन्ध कौशल वरिष्ठ अधिकारी को भी अच्छा लगेगा।

तुला( Libra): आज का दिन जन सम्पर्क के लिए अच्छा है। लोगों में साख कायम करने के लिए अथवा अपना नेतृत्व बल मजबूत करने के लिए आपको कुछ खर्च भी करना है। कभी - कभी कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा भी उठा लेते हैं। अत : मौका और पात्र देखकर ही अपनी पूंजी का वितरण करें। सायंकाल तक एक अच्छा खासा उत्सव आपके इर्दगिर्द हो सकता है। कई लोग आपके आगे पीछे होंगे।

वृश्चिक( Scorpio): आज आपको किसी पारीवारिक शुभ आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। यदि आप कहीं देश - विदेश के मित्रों के सहारे से अपना कारोबार फैला रहे हैं तो आपको किसी अच्छे ऑफर की सूचना मिलेगी। यदि आपके कार्य में ओर अधिक दक्षता जाए तो आगे चलकर आपका कारोबार एक अच्छी श्रेणी का लाभदायक स्त्रोत बन सकता है। इस वक्त इसकी व्यवस्था और कार्यप्रणाली को ठीक करने की जरूरत है।

धनु( Sagittarius): अपने सुख साधनों में आप कुछ खर्च करने का बजट बना रहे हैं। यदि आपको बाजार में कोई अच्छी स्कीम नजर जाए तो उस पर ध्यान देना जरूरी है। करियर के मामले में फिलहाल कोई फेर - बदल करने की जरूरत नहीं। मित्रों से निकटता प्राप्त होगी। विशेषकर किसी महिला मित्र से ज्यादा लगाव बढ़ सकता है। अपने व्यवहार में संतुलन और सावधानी रखने की जरूरत है।

मकर( Capricorn): किसी अधिकारिक फैसले के कारण आपकी आमदनी में कोई व्यक्ति रूकावट डाल रहा है। यदि आप अपना विरोध या प्रतिवेदन दर्ज नहीं कराते हैं तो फिर बाकी नुकसान भी आपको झेलना पड सकता है। यदि आप अच्छे क्वालीफाइड व्यक्ति हैं तो कहीं देश - विदेश की नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आज के दौर में आपको कहीं पर भी मौका मिल सकता है।

कुंभ( Aquarius): इस समय आप एक अच्छे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभर रहे हैं।। इस दौरान आपके व्यवहार पर सबकी नजर रहेगी। थोड़ा संतुलित और संयम रखकर ही आपने लोगों से व्यवहार करना है। आजीविका की समस्या से सम्बन्धित लोगों को सोच समझकर ही परामर्श दें। अन्यथा वे आपके गले की हड्डी बन सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में जीवन साथी के साथ सहयोग करने से ही मधुरता सकती है। किसी कठिन समस्या का हल पाने के लिए उसके मूल में जाना जरूरी होगा।

मीन( Pisces): आज आप अपने संकल्प को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पिछले काफी समय से आपके द्वारा बनाए गए कार्यक्रम ठीक से अमल में नहीं रहे थे परन्तु अब कुछ समय में बदलाव रहा है। मेल - मिलाप और यात्रा आदि में अजनबी लोगों से निकटता ठीक नहीं। कोई भी व्यक्ति धोखा देकर आपको जूट सकते हैं। बचाव के लिए पहले सही सावधानी को अपनाना उचित रहेगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:36 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh