200 डॉलर बैरल तक जा सकती है कच्चे तेल की कीमत
ताजा खबरें, व्यापार 11:22 am
ईरान के तेल मंत्री रोस्तम क्वासेमी के हवाले से कहा गया है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि तेल की कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.
उन्होंने कहा कि हालांकि सटीक भविष्यवाणी मुश्किल है लेकिन ईरानी तेल पर प्रतिबंध से वि बाजार में तेल की कीमत कम-से-कम 200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है.
क्वासेमी का बयान ऐसे समय आया है जब यूरोपीय संघ ईरान से तेल आयात पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है. यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की इस मामले में एक महीने में बैठक होने वाली है.
अमेरिकी राष्ट्रपति के जल्द ही एक कानून पर हस्ताक्षर होने की संभावना है जिससे ईरान के केन्द्रीय बैंक पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं.
अमेरिका और उसके सहयोगी देश पहले ही ईरान पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.
वैश्विक बाजार में तेल की कीमत साल के अंत में थोड़ी कम हुई है लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण अभी भी ऊंची बनी हुई है.
लंदन में ब्रेंट नार्थ सी कच्चे तेल का भाव 107.02 डॉलर प्रति बैरल रहा वहीं न्यूयार्क के मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत 98.99 डॉलर बैरल दर्ज की गयी.
