बिग बॉस के सीजन -5 की विजेता रहीं टीवी अदाकारा जूही परमार
ताजा खबरें, मनोरंजन 10:47 am
रिएलटी शो बिग बॉस के सीजन -5 की विजेता रहीं टीवी अदाकारा जूही परमार उन्होंने फाइनल में अभिनेत्री महक चहल को हराकर यह खिताब अपने नाम किया. बिग बॉस के घर का यह सफर 98 दिन पहले शुरू हुआ था. तब चौदह लोगों ने एक साथ घर में रहना शुरू किया. जूही को एक करोड़ की रकम इनाम में दी गई है.
जूही ने महक चहल, सिद्धार्थ भारद्वाज, अमर उपाध्याय और स्काइ को हराकर बिग बॉस जीता है.
इस फिनाले में मलाइका अरोड़ा खान ने मुन्नी बदनाम हुई, छैंया-छैंया और होंठ रसीले जैसे अपने फेमस आइटम नंबर्स पर ठुमके लगाए.
यही नहीं बिग बॉस में किसी समय कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी सावंत ने भी अपने सेंसेशनल डांस से समां बांध दिया.
बॉलिवुड डायरेक्टर करण जौहर ने भी इस शो में शिरकत की. वह यहां इमरान खान के साथ अपनी अगली फिल्म 'एक मैं और एक तू' प्रमोट करने आए थे. इस सीजन में कंटेस्टेंट रह चुके शक्ति कपूर ने भी फिनाले में परफॉर्म किया.
मध्य प्रदेश में जन्मी और राजस्थान में पली-बढ़ी जूही ने इससे पहले स्टार प्लस के 'कुमकुम' धारावाहिक से शोहरत बटोर चुकी हैं.
जूही परमार जयपुर की रहने वाली हैं और 1999 में मिस राजस्थान भी बन चुकी हैं.
वह कई टीवी सीरियल में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं.
