अमूल ब्रांड के दूध के दाम नहीं होंगे कम : गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ
ताजा खबरें, व्यापार 10:27 am
अमूल ब्रांड के तहत दूध और दुग्ध उत्पाद बेचने वाला गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने कीमतों में किसी प्रकार की कटौती से आज गुरूवार को इनकार किया.
उसका कहना है कि दुनिया के किसी भी देश की तुलना में देश में दूध सस्ता है. दूध की आपूर्ति बढ़ने से कीमत कटौती की उम्मीद की जा रही थी.
जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर. एस. सोढ़ी ने यहां कहा, ‘भारत में दूध की कीमत कम है. दुनियाभर में उपभोक्ता दूध के लिये ज्यादा पैसा देते हैं. अमेरिका में यह एक डालर प्रति लीटर है. उन्होंने कहा, ‘वहीं भारत में उसी टोंड दूध की कीमत लगभग आधी है.’
जीसीएमएमफ को फिलहाल गुजरात में 1.4 करोड़ लीटर दूध रोजाना मिल रहा है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है.
