अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना अस्पताल में भर्ती
अन्य खेल, खेल, ताजा खबरें 10:22 am
उन्हें किडनी से पत्थर को हटाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
माराडोना के क्लब अल वस्ल ने बताया कि प्रशिक्षक और अर्जेंटीना के महान पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ने रविवार को पेट में दर्द की शिकायत की और उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने कहा कि उनकी किडनी से पत्थर को हटाने के लिए उनका ऑपरेशन करने की जरूरत होगी.
क्लब ने कहा कि उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.

