आज का राशिफल : 01 फरवरी, 2012

मेष( Aries ) : आज लाभ का मार्ग प्रशस्त रहेगा। मेहमान भी लाभ दे सकते हैं। व्यापार में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण आजकल आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं। आज के दिन यदि आप समय पर कुछ अच्छा काम करने की चेष्टा करेंगे तो उसका तत्काल लाभ भी आपको मिल सकता है। कोई ऐसी समस्या भी दोपहर बाद हल हो सकती है जिसके लिए आपको पहले एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा था।

वृष(Taurus): कुछ नैतिक और पारिवारिक समस्याओं के निदान की चेष्टा करेंगे। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। भरसक प्रयास के बावजूद आज भी आपको खर्च अधिक और लाभ कम की परिस्थितियां झेलनी पड़ेंगी। अचानक ही फायदे के रास्ते में रूकावट आने से आपका कार्यक्रम बदल सकता है लेकिन करने के लिए आपके पास और भी बहुत जरूरी काम हैं। यदि आज आप इन्हें सांयकाल तक पूरा कर लेंगे तो अगले दो-तीन दिन के भीतर ही आपकी आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से सुधार आ जाएगा।

मिथुन(Gemini): मन की उलझनों के कारण दिल में अशांति रहेगी। उत्साही साथी आपके साथ हैं, फिर भी धन की कमी के कारण काम रूकेंगे। सौभाग्य की एक पतली लकीर आपके हाथों में भी विराजमान है लेकिन काफी मेहनत और परिश्रम के बाद भी यह लकीर अभी तक आपके लिए फायदेमन्द साबित नहीं हो पाई। आज आप अपने कर्म के बूते पर भाग्य का निर्माण करने में सफल होंगे। कुछ ऐसे लाभकारी अवसर भी मिल सकते हैं जो आगे चलकर एक कुशल व्यक्ति के लिए जरूरी हैं।

कर्क(Cancer): अधिक उतावली और गर्म मिजाजी से काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आया हुआ संकट अभी बरकरार रहेगा। आपके द्वारा जितने भी महत्वपूर्ण काम अभी तक किए गए हैं उन सबका परिणाम मिलना बाकी है। आपको धैर्य और साहस का परिचय देना है और अपनी कार्यशैली में और भी अधिक तेजी लानी है। अगले कुछ दिनों में ही आपके लिए निराशा का यह दौर समाप्त हो जाएगा। उस समय आपको महसूस होगा कि आप अपने भाग्य से बहुत ज्यादा प्रेरित हो चुके हैं।

सिंह(Leo): आज कुछ सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। भाग-दौड़ में चोट लग सकती है। व्यवसाय में आपकी योग्यता और सफलता किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कार्यक्षेत्र कोई भी हो, आपके लिए सफलता का एक केन्द्र बिन्दु बन जाता है। जिस वक्त पर जो काम करना चाहिए उसी वक्त पर आपका भी कदम आगे उठता है। आज के दौर में एक सफल कारोबारी घोषित हो सकते हैं। बन्धुजनों और मित्रों का सहयोग और आश्रय भी आपको समय-समय पर मिलता रहता है।

कन्या(Virgo): परिवार के झंझटों के कारण थोड़े समय के लिए मन दुखी रहेगा। लगातार फायदे की घड़ी आपका इन्तजार कर रही है। आज सुबह से ही कुछ लाभकारी सन्देश और पत्र आपको मिल रहे हैं। हो सकता है आपका बिगड़ा स्वास्थ्य कुछ हद तक सुधार की ओर चल पड़े लेकिन आपको अभी आश्वस्त होकर नहीं बैठना चाहिए। योग-व्यायाम या पथ्य परहेज रखना आपके लिए जरूरी है। अन्यथा एक बार अगर स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा तो उसको संभालने में कई हजार गुना समय नष्ट हो सकता है।

तुला(Libra): लेखन और अध्ययन के साथ-साथ ही यदि आप इन्हीं क्षेत्रों से जुड़े हुए छोटे-मोटे कार्य करना आरंभ कर देंगे तो आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि हो सकेगी। आज भी कुछ ऐसा अवसर आया है जब आपसे से भी अधिक सामर्थ्य और धैर्यवान व्यक्ति एकाएक ही अपने कामकाज में विघ्न बाधाओं का शिकार हो रहा है। आपको निराशा और अकर्मण्यता से दूर रहना चाहिए। और थोड़ा वक्त का इन्तजार भी करना चाहिए।

वृश्चिक(Scorpio): एक साथ कई प्रकार के कार्य हाथ में ले लेने से आपका ध्यान केन्द्रित नहीं हो पा रहा है। आज आपको यही सलाह दी जाती है कि जो काम सबसे अधिक महत्वपूर्ण और जरूरी हो उसको पहली प्राथमिकता दें। आपके व्यवहार और आचरण में अनेक प्रकार के गुण और खूबियां मौजूद हैं। लेकिन इन सबका उपयोग आप अपने लिए नहीं करके दूसरों के लिए करने में अधिक विश्वास रखते हैं। आपका हित यही है कि आप पहले अपने बोझ को हल्का करें।

धनु(Sagittarius): अच्छे समय का सदुपयोग करना ही अभीष्ट होगा। यात्रा करेंगे। जनसंपर्क, पत्र-व्यवहार और लेखकीय गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। आपके पराक्रम और कार्यशैली को देखकर कोई भी अचंभे में पड़ जाएगा। आज भी कुछ ऐसा ही वातावरण आपने बनाया है। आपके निकट सहयोगी और पार्टनर फिलहाल आपके भरोसे ही अपनी नाव को चला रहे हैं लेकिन ऐसा न हो कि कहीं आप अधिक आत्मविश्वास के कारण रास्ते से भटक जाएं और आपका सारा किया गया परिश्रम एक दिन व्यर्थ हो जाए।

मकर(Capricorn): अधिक संकोच बने रहेंगे। जल्दबाजी के निर्णय ठीक नहीं। कोष में कमी और पारिवारिक विवाद या दाम्पत्य सुख में भी कमी होगी। पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक सफल कार्यकर्ता होना भी आपका पहला गुण है। आज के दिन आप जहां अत्यधिक व्यस्त रहेंगे वहीं अपने कार्यक्रमों में भी थोड़ा संशोधन करेंगे। हो सकता है शाम के समय आपको किसी से मुलाकात करनी पड़े या फिर सपरिवार किसी का मेहमान बनना होगा। आवागमन के बीच होशियारी और सावधानी जरूरी है। हो सके तो अपने आसपास के क्षेत्र में सभी चीजों का आकलन अच्छी तरह कर लें। कहीं से भी धोखा हो सकता है।

कुंभ(Aquarius): आज आपको व्यावसायिक और आर्थिक लाभ होगा। कामकाज फलेगा और कुछ घटनाएं अनुकूल होंगी। संतान का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने आने वाले समय से अभीभूत रहेंगे। इन दिनों कुछ ऐसे मौके भी आ रहे हैं जब आपको बारंबार फायदे के अवसर मिल रहे हैं। आपके हुनर और परिश्रम का अच्छा परिणाम जल्द ही आने वाला है। यदि आप कुछ ऐसे लोगों से मिलना चाहते हैं जो इस दौर में ज्यादा कामयाब हैं तो शाम तक उनसे मुलाकात हो सकती है। अपना काम निकालना आपके लिए सरल हो जाएगा।

मीन(Pisces): सद्भाव से किए गए प्रयासों का प्रतिफल तुरंत मिलेगा। बुद्धिजीवी की मैत्री प्रतिष्ठा और लाभ देने वाली होगी। इस समय कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव लाने की आप सोच रहे हैं। एक और नई रणनीति के तहत अपने कार्यकर्ताओं और कर्मठ लोगों को संगठित करें। हो सकता है जिस सुविधा और व्यवस्था की आप परिकल्पना करते हैं उससे भी बेहतर साधन आपके पास आ जाएं। दोपहर बाद कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के आश्वासन से आपकी कार्यशैली और भी अधिक प्रभावी और लाभप्रद सिद्ध होगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh