आज का राशिफल : 04 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:09 am
वृष (Taurus): जातिगत संस्थाओं में मान-सम्मान होगा छिटपुट लाभ भी मिलेगा। लाभदायक समय के बावजूद आपकी मन की परेशानी आज के दिन बदस्तूर जारी रहेगी। अपनी चिंताओं का समाधान करने के लिए आप कोई तीसरा रास्ता भी अपनाने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रहे कि ऐसे प्रयासों में आपको असफलता भी मिल सकती है। यह एक सुखद बात है कि आपके परिजन और नजदीकी दोस्त आपके लिए सहायता के द्वार खोल सकते हैं। कारोबार और लाभ मार्ग में कुछ रूकावट के बाद सफलता मिल सकती है।
मिथुन (Gemini): आज के दिन दूसरों की गतिविधि में हस्तक्षेप न करें तो अच्छा है। अपने काम से काम रखना ही अभीष्ट होगा। दोपहर तक आपको किसी कठिन काम के बन जाने की खुशी प्राप्त होगी। सन्तान पक्ष या पारिवारिक जनों की ओर से भी आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप कुछ और अधिक प्रयास करेंगे तो आपकी आमदनी और आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रहे कि कोई आपके कामकाज पर टेढी नजर तो नहीं रख रहा है। ऐसी बाधाओं को भी दूर करना जरूरी है।
कर्क (Cancer): महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन दिन में ही जो जाएगा। एक साधारण सी सफलता के चलते आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़ कर रहेगा। किसी विवाद या कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। फिलहाल आपके शत्रु और विरोधी शान्त रहेंगे। यदि आप पथ्य परहेज से रहें तो आपका स्वास्थ्य भी कुछ हद तक सुधर सकता है। छिटपुट कार्य या अनुबन्ध हाथ में लेने से आगे चलकर सन्तोषजनक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह (Leo): दिन तो फायदेमंद है ही सायंकाल भी आशाजनक होगी। अध्ययन और पठन पाठन में अभिरूचि बढ़ेगी। काफी मेहनत और परिश्रम के बाद भी आज के दिन आपको वांछित लाभ की प्राप्ति में अवरोध झेलना पड़ेगा। यह भी सही है कि जितनी मेहनत और कठिन परिश्रम आजकल आप कर रहे हैं उसके अनुरूप अच्छे परिणाम और सफलता आपको नहीं मिल पा रही है। शायद आपकी खिन्नता और चिड़चिड़ेपन का यही कारण हो सकता है। फिलहाल अच्छा यही रहेगा कि आप धैर्य रखें और उतावली से बचें।
कन्या (Virgo): दिन भर गतिरोध पैदा होंगे पर सायंकाल कोई खास गुत्थी सुलझेगी। बहुत सोच विचार और युक्ति तथा परिश्रम के बावजूद आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की दौड़भाग लेकर आ रहा है। जिस व्यक्ति से आप समय लेकर मिलने जा रहे हैं उसका अपनी जगह से नदारद रहना भी आपके लिए खेद का विषय होगा। अगर आप इधर-उधर भटकना छोड़ दें और सायंकाल तक अपने काम से काम रखें तो किसी भारी खर्च या संकट से बच सकते हैं।
तुला (Libra): दिनभर की व्यग्रता सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी। काफी समय के बाद अच्छे सौभाग्य और समय की बलवानता का अहसास आपको आज होने वाला है। किसी अज्ञात व्यक्ति के जरिए आपको अच्छा लाभ या कार्यक्षेत्र में तरक्की करने का अवसर मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य एवं सामाजिक दायरे में भी सुधार आ जाएगा। अपने बन्धु मित्रों और परिजनों के बीच में कोई अच्छा उत्सव समारोह आयोजित करने की योजना भी आप बना सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio): महत्वपूर्ण कार्यों की जांच पड़ताल दिन भर में कर लें सायंकाल को व्यस्तता बढ़ जाएगी। वैसे तो आपका अधिकांश समय ठीक-ठाक ही व्यतीत हो रहा है लेकिन कुछ दिनों के लिए आपको अपने प्रत्येक काम में सावधानी रखना अच्छा रहेगा। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आप किसी दूसरे के विवाद या झगड़े में नहीं पड़ें। जो भी काम आप कर रहे हैं उसमें शुरूआती कठिनाई जरूर है लेकिन यह भी सुनिश्चित है कि आगे चलकर आपको इच्छित लाभ हो सकता है।
धनु (Sagittarius): बारम्बार लाभ के अवसर प्रबल होंगे। समृद्धों का सहयोग भी मिलेगा। अशुद्ध गोचर के कारण आज के दिन आपका मन कई प्रकार की चिन्ताओं से ग्रस्त रहेगा। हो सकता है आपको आगे चलकर किसी भारी नुकसान का भी सामना करना पड़े। किसी अटके हुए काम को बनाने के लिए दोपहर बाद का समय कुछ अनुकूल जरूर है लेकिन कुलमिलाकर समय अभी सार्थक नहीं हो पाएगा। वैसे तो आपका मान-सम्मान समाज में बना हुआ है लेकिन आगे चलकर इसके लिए भी कुछ ठोस काम करना जरूरी होगा।
मकर (Capricorn): दूसरों के मामलों में अधिक दिलचस्पी लेने से विवाद ही बढ़ेगा। आज के दिन आपको किसी विचारे हुए काम को पूरा करने की अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। जो काम आपने शुरू किए थे उनमें अच्छी प्रगति और उन्नति को देखकर आपको भी हर्ष होगा। दोपहर के बाद ग्रहों की तेज चाल से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। यार दोस्त एवं परिजनों के बीच भी आपकी पहुंच अच्छी होगी। यदि जनसम्पर्क करना चाहें तो उसके लिए भी समय ठीक है।
कुंभ (Aquarius): धीरे-धीरे ही स्थिति को नियंत्रण में लाएं। उतावली से प्रयोजन सिद्ध नहीं होते विलम्ब होगा। आज सुबह सुबह ही कोई अच्छा सन्देश आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट को दूर कर देगा। किसी अभिन्न मित्र या परिजन से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। दिन के समय बारम्बार लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार और कारोबार में प्रगति होने से आगे चलकर अच्छे धनलाभ की भी आशा रहेगी। सायंकाल तक कहीं यात्रा या दावत में जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन (Pisces): दिन भर पैदा होने वाला तनाव सायंकाल तक समाप्त हो जाएंगे। कठोर परिश्रम करने के बावजूद आज के दिन आपको वांछित लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। यद्यपि आपकी सूझबूझ और तरकीब इतनी सघन और अचूक है कि कहीं पर भी रूकावट आने की आशंका नहीं थी। लेकिन कभी कभी परिस्थितियां और समय साथ नहीं देता है। कुछ ऐसा ही अवरोध आज के दिन आपको भी झेलना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए जमा पूंजी पर हाथ डालना पड़ेगा।

