आज का राशिफल : 09 फरवरी, 2012

मेष( Aries): निकट दूर की यात्राएं भी होंगी और मित्रों का समागम भी खर्च बढ़ाएगा। आज सुबह ही कुछ अच्छा समय आपके हाथ में रहेगा। बेहतर होगा कि आप अपने सभी जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। उसके बाद जहां आपके प्रयासों में अड़चन आएगी वहां आपके शत्रु और विरोधी भी सामने खड़े हुए नजर आएंगे।

वृष( Taurus): सुखद यात्रा का सुअवसर मिलेगा दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बढ़ने की आशा है। आज का दिन आपको अपने दौड़-भाग और परिश्रम के अच्छे नतीजे देने वाला साबित होगा। यदि आप अपने काम से काम रखें ओर तत्परता से अपने कारोबार पर ध्यान दें तो आपके भौतिक सुख साधनों में अवश्य ही वृद्धि होगी।


मिथुन( Gemini): दोपहर तक लाभ मार्ग अवरूद्ध होगा और घरेलू क्लेश भी परेशान करेंगे। आज के दिन चंद्रमा आपके लिए खर्चीला साबित हो रहा है। यदि आप अपने कार्यक्रम को बदल दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा भी मिल सकता है।

कर्क( Cancer): सुख और आराम के साधन एवं अवसर प्राप्त होंगे। अचानक ही किसी लाभदायक कार्य के सिद्ध हो जाने से आज आपको मन दोपहर बाद प्रसन्न हो सकता है। खर्च में कुछ वृद्धि हो सकती है लेकिन फिलहाल अपनी साख बचने के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है।

सिंह( Leo): मानसिक विकार अथवा शारीरिक कष्ट के कारण हुए खर्च से दुखी रहेंगे। अपने कारोबार, व्यापार या करियर के मामले में आज आपको कुछ नई रणनीति अपनानी होगी। काफी समय से आप कुछ ऐसी योजनाओं पर विचार कर रहे हैं, जिनको अमल में लाना अब जरूरी हो गया है।

कन्या( Virgo): परिवार में सुख शांति बनाए रखें। आज के दिन सौभाग्य आपके द्वार पर खड़ा है। आपके व्यवहार और विचार से प्रभावित होकर कोई प्रभाशाली व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आप किसी पेचीदा और कठिन काम को करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलनी निश्चित है। आखिर यही तो आपकी चरित्र और कार्यशैली को बलवान बनाता है

तुला( Libra): स्थायी उद्यम लाभ मार्ग प्रशस्त करेंगे। वरिष्ठ जनों की सेवा रूचि बढ़ेगी। आज के दिन पूर्वाहन तक ही आपका समय अनुकूल रहेगा। उसके बाद हो सकता है कि आपके प्रयास और दौड़भाग सार्थक नहीं हो पाए। मानसिक असंतोष तथा धनहानि के बावजूद आपको अपने मन की बात दूसरों को बताने में संकोच होगा।

वृश्चिक( Scorpio): सभी काम सरलता से बनते नजर आएंगे। नौकरी में उन्नति की संभावना है। आज के दिन आप सोच विचार कर जो भी काम करेंगे उसका परिणाम अच्छा ही रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। सभा समारोह या सामाजिक कार्यक्षेत्र में आपकी पहुंच होगी। सरकार या सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है।

धनु( Sagittarius): शत्रु की साजिशों से तनाव परेशानी पैदा हो सकती है, परंतु लाभ मार्ग में रुकावट नहीं आएगी। चंद्रमा का अच्छा गोचर चलने से आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य करने में सफलता मिलेगी। काफी समय से अटके हुए काम बन जाने से प्रसन्नता होगी। जीवन में उत्साह बना रहेगा। तरक्की की संभावना रहेगी।

मकर( Capricorn): अचानक काम लटकने से परेशान रहेंगे। आज के दिन आपको अपने घर की चिंता अधिक रहेगी। कोई टूट-फूट या रखरखाव की सामग्री को सही समय पर संचालित करने से ही घर पर कामकाज सुचारू रूप से चल पाएगा। किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग और आश्वासन के बावजूद काम नहीं बनने से नाराजगी रहेगी

कुंभ( Aquarius): स्वाभाविक चंचलता के कारण कुछ अनावश्यक विवाद पैदा हो सकते हैं। आज का दिन आपको अपने सभी रुके हुए काम पूरे करने में मददगार साबित होगा। कारोबार में प्रगति अच्छी होने से आगे चलकर धन लाभ की आशा रहेगी। आपके कामकाज की सराहना भी वरिष्ठ अधिकारी कर सकते हैं।

मीन( Pisces): कामकाज की स्थिति लाभदायक सिद्ध होगी। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। आज का दिन दोपहर के बाद आपके लिए किसी अच्छे परिणाम के संकेत ला रहा है। काफी समय से अटका हुआ धन या कोई जरूरी कार्य बन जाने से आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। शाम तक जहां आपके धन कोष की वृद्धि होगी, वहीं कुछ जरूरी खर्च भी आप अपने रहन सहन के लिए कर सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:35 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh