साप्ताहिक राशिफल : 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, साप्ताहिक राशिफल 6:56 am
वृष( Taurus): इस सप्ताह के दौरान आप कुछ ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। आपको चाहिए कि ऐसे व्यक्ति से अधिक नहीं उलझें। क्योंकि इनका ध्येय आपको नुकसान पहुंचाने में ही लगा रहता है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूल खर्ची ओर लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं। सप्ताह के अन्त मे किसी सभा समारोह में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन( Gemini): इस सप्ताह आप अपने आपको पीड़ित महसूस करेंगे। आप जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लम्बे समय तक काम करना किसी के लिए भी सम्भव नहीं। आपको विकल्प के रूप में अपने लिए कहीं दूसरे व्यवसाय आजीविका की भी खोजबीन करनी चाहिए। अगर आपका स्वाभिमान जागा हुआ है तो आप कभी भी अपने को इस प्रकार के दबाव से मुक्त कर सकते हैं।
कर्क( Cancer): यह सप्ताह आनन्दप्रद है। सुख आराम की इच्छा सभी की होती है परन्तु यह तोहफा भी पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं जो दूसरों के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं। सप्ताह मध्य के दिनो ही कोई अनोखा सुखद क्षेत्र और आपको मिल रहा है जब आपके मौजबहार के दिन फिर से आ जाएंगे।
सिंह( Leo): इस सप्ताह कुछ फैसले लेने को तैयार रहें। अपने कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए एक अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों में मान-प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है। इस सप्ताह आप कुछ ऐसे ही बदलाव से दोचार हो रहे हैं। अब नियम संयम से अपने काम से काम रखना ही ठीक होगा।
कन्या( Virgo): इस सप्ताह के दौरान आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि और मेहमान भी कुछ अधिक ही लम्बा पड़ाव डालना चाहते हैं। लेकिन इस वक्त आप अपने पूरे मान-सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें तो हो सकता है अगले दौर में आप भी इन लोगों के बीच विशेष व्यक्ति बन कर छुट्टी बिताने की सोच सकते हैं। सप्ताह के अन्त तक कुछ नए पुराने अधूरे कार्य पूरा कर लें।
तुला( Libra): इस सप्ताह आपके सामने व्यवस्था और जीवनयापन के कई सवाल सामने रहेंगे। घरेलू स्तर पर भी आपको काफी उतार-चढ़ाव देखना है। यदि आप युवा हैं , और अभी करियर या बिजनस के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वही काम करने की चेष्टा करें जिसमें आत्म सम्मान और कार्यस्थल का माहौल अच्छा हो। अब कुछ ऐसा हो रहा है कि कई बार प्रयास करने पर भी रुकावटें बनी हुई हैं।
वृश्चिक( Scorpio): यह सप्ताह आपके कामकाज में सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। क्योंकि कहा गया है कि अच्छी सलाह और अच्छा मित्र सदा ही नहीं मिलते हैं। इस मामले में आप भाग्यशाली हैं कि आपको दोनों चीजें समय पर मिल गई हैं। सप्ताह के अन्त तक जश्न का दौर चल सकता है अथवा कही आना-जाना हो सकता है।
धनु( Sagittarius): इस सप्ताह आप असमंजस और चिन्तामग्न रह सकते हैं। जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन और सत्ता के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नहीं रहता और यह भी जरूरी नहीं है कि इससे कोई स्थाई सफलता मिल पाएंगी। आपकी सदबुद्धि और शुभचिन्तकों का सहयोग भी आपको आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
मकर( Capricorn): इस सप्ताह के आरंभ मे अपने कामकाज अथवा व्यवसाय की तरफ नजर रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता होगी। अपने प्रॉजेक्ट का काम किसी दूसरे को सौंपना भी ठीक नहीं। सप्ताह के मध्य तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों से फुर्सत नहीं मिलेगी। फिलहाल जिस दौर से आप गुजर रहे हैं उसमें संभल कर चलना बहुत जरूरी है। अगर आपका कामकाज पिछड़ जाएगा तो फिर आर्थिक लाभ भी जरूरत के मुताबिक नहीं हो पाएगा।
कुंभ( Aquarius): इस सप्ताह आप अपनी सोच को बदलें और भगवान के भरोसे रहकर नहीं चलें। कामयाबी के लिए कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी हैं। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है। यदि इस प्रकार की जिम्मेदारी ही आप नहीं उठाते हैं तो आपको कुछ कहने का अधिकार नहीं है। अपना नफा और नुकसान सोचना सबके लिए जरूरी है। और आज के समय में बिना ऐसा सोचे व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है।
मीन( Pisces): इस सप्ताह पहले तो आपके सभी कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढता है लेकिन जब आप इसमें अपने फायदे का इन्तजार करते हैं तो आपके काम अटक जाते हैं। किसी न किसी व्यक्ति के साथ टकराव हो जाने से आपकी यह स्थिति नुकसान देह साबित होती है। इस सप्ताह भी आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें। यदि आप अपने काम में मगन रहते हैं तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता है। दूसरों के काम में ज्यादा रूचि लेना ठीक नहीं है।

