आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2012

मेष( Aries): ज्ञान विज्ञान की वृद्धि होगी रचनात्मक कार्यों में अवरोध आएगा। आज दोपहर तक आपके सभी कामों में कुछ रूकावटें उत्पन्न होंगी। दोपहर के बाद कुछ अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। घरेलू मामलों में भी कुछ सकारात्मक घटनाएं आपके उत्साह को बढा सकती हैं।

वृष(Taurus): आज आपके कारोबार में कोई अच्छी घटना घटने वाली है। आपके सहयोगी और पार्टनर किसी अच्छी डील को फाइनल कर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में फिलहाल कोई विशेष गड़बड़ नहीं होगी। लेकिन जोखिम और सट्टेबाजी से नुकसान हो सकता है।

मिथुन(Gemini): आर्थिक संकोच नष्ट होंगे। कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। कोई न कोई संकट या लफड़ा आपके आगे आए दिन खड़ा हो जाता है। जहां तक हो सके कूटनीति और तरकीब से अपना काम निकालने की कोशिश करें। अगर काम निकालना है तो मतलब की बात से दूर भागना ठीक नहीं ।

कर्क(Cancer): व्यर्थ की उलझनों में समय और धन नष्ट होगा। कोई भी काम छोटा नहीं होता है। आप यही सोच कर चलें कि एक एक सीढ़ी पार करके ही ऊंचाई पर पहुंचा जाता है। यदि आप चाहते हैं कि रातों रात कोई चमत्कार हो जाए तो यह संभव नहीं है।

सिंह(Leo): लाभ मार्ग प्रशस्त रहेगा। सरलता से ही समस्याएं हल हो जाएंगी। आपके पास इस समय आगे बढ़ने के कई प्लान हैं। यदि आप किसी खास क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय का यह दौर आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा।

कन्या(Virgo): कामकाज की व्यस्तता रहेगी। उत्साह प्रबल होंगे। मौसम के बदलते मिजाज की तरह आपकी योजनाएं भी बदलती रहती हैं। इस समय लाभकारी गोचर का प्रवाह चल रहा है। हो सकता है आपको चारों तरफ से कुछ ऐसे काम करने को मिल जाए जिनके लिए आप पहले बहुत ही जरूरत महसूस कर रहे थे। सांयकाल तक कुछ दौड़भाग करने के उपरांत आपके परिश्रम का शुभफल मिल ही जाएगा।

तुला(Libra): मौलिक चिंतवन पैदा होंगे कुछ नई योजनाएं भाग्योदयकारी सिद्ध होंगी। काफी जोड़ घटा करने के बाद अभी भी आपका आथिर्क बोझ कम नहीं हो पा रहा है । एक के बाद एक खचेर् आपके सामने अपना हाथ खड़ा कर रहे हैं। यदि आप कहीं शुभकार्य के लिए यात्रा कर रहे हों तो आज के दिन अपना कार्यक्रम टाल दें।

वृश्चिक(Scorpio): दवा तीमारदारी से समय और धन खर्च होगा। यदि आप अपने परिजनों और नजदीकी लोगों पर निर्भर रहेंगे तो आपको कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है आपने इन सबको जो आश्वासन दिये हैं उसे आप पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

धनु(Sagittarius): अस्थायी उद्योग स्थायी होंगे। यदि आप अकेले कुछ नहीं कर पाए तो संगठन या साझे में ही कुछ कर दिखाएं। कुछ जटिल और हैरान करने वाली ग्रहयोग से फिलहाल आपको जूझना पड़ेगा। आपको राशि स्वामी शनि इस समय संकटकालीन गोचर से गुजर रहा है । आपके प्रेमी या जीवनसाथी को ऐसे अशुभ ग्रहों का बुरा असर काफी मात्रा में पड़ सकता है।

मकर(Capricorn): शत्रु तथा विरोधी परास्त होंगे। थोड़ी सी अच्छाई ग्रहण करने से आपका व्यक्तित्व निखर आएगा। फिलहाल कई कारण आपके व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव चल रहे हैं। जमीन जायदाद के मामले भी आपके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं । सहज सावधानी तथा परहेज रखना आपकी पहली प्राथमिकता है ।

कुंभ(Aquarius): मित्रगणों के बीच मान संमान होगा ओर अच्छे अच्छे समाचार भी मिलेंगे। आज के दिन आपको रूका हुआ धन प्राप्त होगा या फिर दिन के समय किसी नए कारोबार के रास्ते खुल सकते हैं। आपके उत्साह और कार्यक्षमता को देखते हुए इसे लंबे अनुबंध या कांट्रेक्ट का एडवांस भी आपके हाथ में लग सकता है।

मीन(Pisces): घरेलू क्लेश मन को परेशान रखेंगे। शत्रु और विरोधी भी कभी-कभी आपको जागृत और क्रियाशील रखते हैं। कुछ मानसिक परेशानियां और आन्तरिक कष्ट आज के दिन आपको बेचैन रख सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:43 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh