साप्ताहिक राशिफल : 26 फरवरी से 3 मार्च, 2012

मेष(Aries): इस सप्ताह किसी परीक्षा या बहसबाजी में जीत की कामयाबी से खुशी मिलेगी। किसी बिजनेस प्रोजेक्ट में लगन और मेहनत के बाद कामयाबी से खुशी का माहौल रहेगा। शाम के समय किसी फंक्शन में आपका सम्मान होगा। सप्ताह के मध्य में आपके आइडिया आपके सीनियर्स को काफी पसंद आएंगे। सप्ताह के अन्त में किसी से अपने दिल की बात कहने का प्लान बना रहे हैं तो यह काम आज ही करें।

वृष(Taurus) : इस सप्ताह ठीक टाइम पर उठाए गए कदम और लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है। किसी ऐसे पुराने दोस्त से मुलाकात का मौका मिलेगा जिससे आप लम्बे समय से नहीं मिले हैं। सप्ताहांत तक नए रिश्ते आपके फेवर में होंगे। किसी नए वेंचर से आपकी ऐक्टिविटीज में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन(Gemini): इस सप्ताह आप कुछ पुराने तरीकों को बदलने की कोशिश करेंगे। अच्छा यही रहेगा कि जो चीज जैसी है उसे वैसी ही रहने दें। जोखिम लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में सोशल गेट टू गेदर में कुछ एक्साइटिंग मौके मिलेंगे। नए दोस्त बनाने में थोडी सावधानी बरतने की जरूरत है। उनमें से एक शख्स आपको प्रभावित करने में कामयाब हो जाएगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क(Cancer) : इस सप्ताह कार्यदक्षता के कारण कार्यक्षेत्र में लोग आपको महत्व देंगे। फाइनैंस से संबंधित कोई अच्छी डील हो सकती है। लेनेदेन करते वक्त सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। सप्ताह के मध्य में फंक्शन आदि में ज्यादा खाने से बचें तो बेहतर होगा। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई-लिखाई के लिए दिन अच्छा है। सप्ताहांत में रोमांस के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है।

सिंह(Leo): जरूरी कामों को सप्ताह के पहले हिस्से में ही निपटा लें। भूले बिसेरे दोस्तों का ईमेल या एसएमएस आएगा। शाम को किसी पार्टी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा फाइनैंस के मामले में आज आप कुछ ज्यदा ही ऐक्टिव रहेंगे। सप्ताह मध्य में किसी बड़े बिजनेस मूव को आगे के लिए स्थगित कर देना ही फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अन्त में रोमांटिक डेट आपके लिए यादगार होगी ।

कन्या(Virgo) : इस सप्ताह बुद्धि और स्किल से जुड़े कामों को पूरा करने में समय बीतेगा। किसी अनुभवप्राप्त शख्स से फायदा होगा। कुछ सीखने या पढाई- लिखाई में मन लगाना आसान होगा। सप्ताह के मध्य में किसी से छोटी सी मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मीटिंग में बदल सकती है। रेगुलर इनकम के अलावा किसी साइड बिजनेस के लिए पार्टनर मिल सकता है। सप्ताहांत में लेन देन के मामले में एक्स्ट्रा सावधानी बरतें।

तुला(Libra): इस सप्ताह बिजनेस में हल्का फायदा होगा। नए सम्बन्ध आपकी जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन सकते हैं जो आपके लिए आगे चलकर फायदे का सौदा साबित हो सकते है। सप्ताह के मध्य में आपका रोमांटिक पार्टनर आपके मूड को ठीक करने की कोशिश करेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल होने की जरूरत नहीं है। सप्ताहांत में शादीशुदा लोगों की पुरानी प्रॉब्लमस हल होंगी।

वृश्चिक(Scorpio) : इस सप्ताह ऑफिस में सहयोगियों की कमी से आप पर काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। बिजनेस में फाइनैंस पोजिशन सुधर सकती है। सप्ताह के मध्य में मनोरंजन और फालतू खर्च को कम करने की कोशिश करने से लाभ होगा। दिनभर काम करने से शाम को थकान महसूस करेंग। सप्ताहांत में आप अपने स्वीटहार्ट के साथ कुछ पल बिताकर फ्रेश हो सकते हैं।

धनु(Sagittarius): - सप्ताह का पहला दिन ही ऐसे कामों को निपटाने का है जिन्हें आप बहुत समय से टालते आ रहे हैं। सप्ताह के मध्य में रुका हुआ पैसा मिलेगा। पहले से प्लान किए गए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। लेनदेन के काम और सरकारी मामलों में फुर्ती से काम लें तो फायदा हो सकता है। सप्ताहांत में किसी नए रोमांटिक इंसान से मुलाकात होगी। जल्दबाजी न दिखाएं।

मकर(Capricorn) : इस सप्ताह सट्टेबाजी में ज्यादा रिस्क लेना ठीक नहीं होगा। सीनियर्स के साथ ज्यादा बहसबाजी न हो इस बात का ध्यान रखें। रुका हुआ धन मिलेगा। प्यार के मामले में कामयाबी मिलने की पूरी उम्मीद हैं। सप्ताह के मध्य में किसी खास शख्स की वजह से परिवार के किसी मसले को लेकर चला आ रहा टेंशन दूर होंगा। सप्ताह के अन्त का समय घर के छोटे-मोटे कामों को निपटाने में बीतेगा।

कुंभ(Aquarius): इस सप्ताह आपको अपने कामों को पूरा करने की जल्दी रहेगी। इनकम का नया सोर्स मिलेगा जिसका पूरा फायदा उठाएं। प्यार के मामले में आपका टाइम अच्छा चल रहा है। सप्ताह के मध्य में ऑफिस में पुराना काम निपटा लें। पढ़ाई-लिखाई के ममले में अच्छा दिन है। सप्ताहांत में फाइनैंस से जुड़े मामलों को नये नजरिए से देखने का मौका मिलेगा।

मीन(Pisces) : इस सप्ताह आप अपनी पर्सनैलिटी का फायदा उठाने में कामयाब होंगे। ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले आपकी पर्सनैलिटी से प्रभावित होंगे। लव अफेयर में आपका टाइम अच्छा बीतेगा। सप्ताह मध्य में कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा । शाम के समय परिवार की कोई घटना चौंका सकती है। सप्ताहांत में अपनी हॉबी के लिए मौका मिलेगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:05 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh