ट्विटर के जरिये आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा PMO

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा।

ट्विटर पर खाता खोलने के दो सप्ताह के भीतर 38,500 से अधिक समर्थकों को साथ जोड़ने वाला पीएमओ अब फेसबुक पर आने की सम्भावनाएं भी तलाश रहा है। सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं के निदान के प्रभावी संचालन के लिए पीएमओ में जल्द ही एक छोटा दफ्तर बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री की मीडिया टीम ट्विटर अकाउंट एट द रेट पीएमओइंडिया को लोगों से संवाद के लिए बेहतर बनाने की कोशिशों में जुटी है।

सूत्र ने बताया, हम विभिन्न मुद्दों को लेकर परेशान लोगों का मुद्दा भी ट्विटर पर उठाएंगे। सोशल मीडिया हमारे लिए बहुत नया है और इसमें कुछ वक्त लगेगा। सूत्र ने यह भी बताया कि इसके लिए पीएमओ प्रधानमंत्री राहत कोष से अनुदान भी दे सकता है।

पीएमओ फेसबुक पर खाता खोलने की सम्भावनाएं भी तलाश रहा है। इस वक्त फेसबुक पर पीएमओ का खाता कुछ प्रशंसकों द्वारा चलाया जा रहा है, जो आधिकारिक नहीं है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh