आज का राशिफल : 01 मार्च, 2012

मेष ( Aries): - फायदा का रास्ता खुलेगा। मेहमान भी लाभ दे सकते हैं। आज के दिन यदि आप समय पर कुछ अच्छा काम करने की चेष्टा करेंगे तो उसका तत्काल लाभ भी आपको मिल सकता है। पिछले काफी समय से बनी हुई कोई समस्या आज हल हो जाएगी। शाम तक मायूसी खत्म होगी ।

वृष (Taurus): धार्मिक समस्याओं के को दूर करने की कोशिश करोगे। भरसक प्रयास के बावजूद आज भी आपको खर्च अधिक और लाभ कम की परिस्थितियां झेलनी पड़ेंगी । अचानक ही फायदे के रास्ते में रुकावट आने से आपका कार्यक्रम बदल सकता है।

मिथुन (Gemini):- उलझनों के कारण दिल में अशांति बनी रहेगी। उत्साही साथी आपके साथ हैं, फिर भी धन की कमी के कारण काम रुकेंगे। काफी मेहनत के बावजूद भी आपकी किस्मत रंग नही ला रही, अब समय आपके अनुकूल है, जल्द ही कर्म के बलबूते पर भाग्य का निर्माण कर सकने में सफल होंगे।

कर्क (Cancer):- अधिक गुस्सा करना आपके लिए मंहगा पड़ सकता है। व्यापार में आया हुआ संकट अभी बरकरार रहेगा। आपके द्वारा जितने भी महत्वपूर्ण काम अभी तक किए गये हैं उन सबका सुपरिणाम मिलना बाकी है। अगले कुछ दिनों में ही आपके लिए निराशा का यह दौर समाप्त हो जाएगा।

सिंह (Leo):- अच्छी खबर मिलेगी। व्यवसाय में आपकी योग्यता और सफलता किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कार्यक्षेत्र कोई भी हो आपके लिए सफलता का एक केन्द बिंदु बन जाता है। मित्रों का सहयोग और आश्रय भी आपको समय-समय पर मिलता रहता है।

कन्या (Virgo):- परिवार के झंझटों के कारण अल्पकाल का मनस्ताप रहेगा। लगातार फायदे की घड़ी आपका इंतजार कर रही है। आज सुबह से ही कुछ लाभकारी संदेश आपको मिल रहे हैं। योग व्यायाम अथवा पथ्य परहेज रखना आपके लिए जरूरी है। अन्यथा एक बार अगर स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा तो उसको संभालने में कई हजार गुना समय नष्ट हो सकता है।

तुला (Libra):- बौद्धिक कार्य लेखन और अध्ययन के साथ-साथ ही यदि आप इन्हीं क्षेत्रों से जुड़े हुए छोटे मोटे कार्य करना आरंभ कर देंगे तो आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि हो सकेगी। आज भी कुछ ऐसा अवसर आया है जब आपसे भी अधिक सामर्थ्य और धैर्यवान व्यक्ति एकाएक ही अपने कामकाज में विघ्न बाधाओं का शिकार हो रहा है। आपको निराशा तथा अकर्मण्यता से दूर रहना चाहिए।

वृश्चिक (Scorpio):- एक साथ कई प्रकार के कार्य हाथ में ले लेने से आपका ध्यान केंदित नहीं हो पा रहा है। आज आपको यही सलाह दी जाती है कि जो काम सबसे अधिक महत्वपूर्ण और जरूरी हो उसको पहली प्राथमिकता दें। आपका हित यही है कि आप पहले अपने बोझ को हल्का करें ।

धनु (Sagittarius):- अच्छे समय का सदुपयोग करना ही सही होगा। आपके पराक्रम और कार्यशैली को देखकर कोई भी अचम्भे में पड़ जाएगा। आज भी कुछ ऐसा ही वातावरण आपने बनाया है। आपके निकट पार्टनर फिलहाल आपके भरोसे ही अपनी नाव को चला रहे हैं। ऐसा न हो कि आप अधिक आत्मविश्वास के कारण रास्ते से भटक जाए और आपका सारा किया गया परिश्रम व्यर्थ हो जाए ।

मकर (Capricorn):- अधिक संकोच बने रहेंगे। कोष में कमी और पारिवारिक विवाद या दांपत्य सुख में भी कमी होगी। आज के दिन आप जहां अत्यधिक व्यस्त रहेंगे वहां अपने कार्यक्रमों में भी थोड़ा संसोधन करेंगे। हो सकता है शाम के समय आपको या तो किसी से मुलाकात करनी हो या फिर सपरिवार किसी का मेहमान बनना होगा।

कुंभ (Aquarius):- आज आपको व्यावसायिक लाभ होगा। कामकाज बढ़ेगा और कुछ घटनाएं अनुकूल होंगी। इन दिनों कुछ ऐसे मौके भी आ रहे हैं जब आपको बारम्बार फायदे के अवसर मिल रहे हैं। आपके हुनर और परिश्रम का अच्छा परिणाम जल्द ही आने वाला है। यदि आप कुछ ऐसे लोगों से मिलना चाहते हैं, जो इस दौर में ज्यादा कामयाब हैं तो शाम तक उनसे मुलाकात हो सकती है।

मीन (Pisces):- प्रेम से किए गए परोपकार का फल तत्काल मिलेगा। इस समय कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव लाने की आप सोच रहे हैं। दोपहर बाद कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के आश्वासन से आपकी कार्यशैली और भी अधिक प्रभावी और लाभप्रद सिद्ध होगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:43 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh