आज का राशिफल : 02 मार्च, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:25 am
वृष(Taurus): - कामकाज की स्थिति लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की आवश्यकता है। ताकि आप कोई रामबाण तैयार कर सकें। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन(Gemini) :-शारीरिक कष्ट के कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें । किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किये गये कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा ।
कर्क (Cancer): - कुछ अस्थाई उद्यम तथा अर्थपूर्ण प्रयास से लाभ मार्ग प्रशस्त करेंगे। दौड़ भाग और परिश्रम के बाद लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। सुख व दुख को समान समझकर भाग्य पर छोड दें ।
सिंह (Leo):- सभी काम दोपहर बाद सरलता से बनते नजर आएंगे। व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी परिवार में अशांति संभव है। कार्य साधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। यात्राएं होंगी।
कन्या (Virgo):- अचानक कार्यों में गत्यावरोध आने से असंतोष बना रहेगा। कार्य की गति किसी रुकावट से धीमी होगी। उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो।
तुला (Libra): - निकट दूर की यात्राएं भी होंगी और मित्रों का समागम भी । कार्य क्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति श्रद्धाजागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।
वृश्चिक (Scorpio):- जटिल समस्याओं का धीरे-धीरे निदान हो जाएगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।
धनु (Sagittarius):- ज्ञान विज्ञान की वृद्धि होगी। लाभदायक कार्यों में असुविधा अनुभव करेंगे। वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा, पर्याप्त धन संपदा के हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले ही न ले लें।
मकर (Capricorn):- लाभदायक कार्यों में असुविधा अनुभव करेंगे, परिश्रम करने से शरीर में चुस्ती बनी रहेगी। पराक्रम भाव और पुरूषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा ओर मनोवांछित की प्राप्ति होगी।
कुंभ (Aquarius):- किसी कार्य का सुखद परिणाम सामने आएगा। जब भी चंदमा आपके फायदे के घर से गुजरेगा निश्चित रूप से आपकी गतिविधियां भी सार्थक होंगी। आज के दिन कहीं से कोई रुका हुआ धन आपके हाथ में आ सकता है, या काफी समय से जो कारोबार ढीला चल रहा था उसमें कुछ लाभदायक गतिविधि हो सकती हैं।
मीन (Pisces):- किसी वस्तु के नष्ट या गुम हो जाने का म्लान रहेगा परिवार सुखी रहेगा। अपने कामकाज में जो तरक्की आप देखना चाहते हैं उसके लिए आज का दिन बहुत सार्थक नहीं रहेगा। बार-बार अपना पैंतरा बदलना ठीक नहीं जब एक बार आपने किसी चीज पर दांव लगा लिया तो परिणाम आने का भी इंतजार करें।

