आज का राशिफल : 03 मार्च, 2012

मेष( Aries):- पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। घर-परिवार के सदस्यों का व्यवहार कहीं मायूसी न पैदा करे। आज आपकी राशि पर चंद्रमा का संचार चल रहा है। इसका सीधा अर्थ यह है कि आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी सुनिश्चित हो रहा है।

वृष(Taurus):- लापरवाही से अर्थ संकोच पैदा हो सकता है। जिस काम के लिए आप काफी दिनों से परेशान हैं, अब उसके बन जाने का समय नजदीक आ रहा है। लेकिन आप यह नहीं समझें कि वह काम उतावली या जल्दीबाजी के चक्कर में आज ही बन जाएगा। आपको अभी थोड़ा ओर इंतजार करना है।

मिथुन(Gemini):- प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता में सफलता से हर्ष प्राप्त होगा। काफी समय से आपका भाग्य उतार-चढ़ाव और अच्छे-बुरे के बीच झूल रहा है। आज के दिन में आप समय रहते हुए वह काम निपटा लें जिसमें कानूनी दांव-पेच या किसी का हस्तक्षेप हो रहा है।

कर्क(Cancer): - व्यावसायिक योजनाओं में परिश्रम के उपरांत कार्य सिद्धि का हर्ष मिलेगा। अष्टम चंद्रमा आपको आने वाले किसी खतरे या बुरे वक्त की चेतावनी दे रहा है। जहां तक हो सके आज ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों की नजर में नहीं करने वाला हो क्योंकि खतरे की कोई सीमा नहीं होती।

सिंह(Leo):- समारोह और गोष्ठियों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपका व्यवसायिक करियर अब धीरे-धीरे बदलाव की ओर जाने वाला है। आप यह नहीं समझें कि लोग आपकी मदद नहीं करना चाहते हैं। अच्छा यही रहेगा कि आप अपने अच्छे संबंधों को कायम रखते हुए मधुरता से पेश आएं।

कन्या(Virgo):- मौलिक कार्यों की प्रेरणाएं जागृत होंगी और शाम तक कार्य सफलता का हर्ष होगा। आज के दिन सुबह से ही कोई अच्छा समाचार या लाभदायक सूचना आपको व्यस्त रखेगी। वैसे तो आप मौके का फायदा उठाने में कभी नहीं चूकते हैं। खराब वक्त को भी आप अपने अच्छे व्यवहार के चलते अनुकूल बनाने में कामयाब हो जाते हैं।

तुला(Libra):- समय पर उठाए गए कदम लाभकारी सिद्ध होंगे प्रयासों में सार्थकता आएगी। कई प्रकार की दिक्कतों के बावजूद आपकी सूझ-बूझ और बुद्धिमत्ता की हमेशा ही कद्र होती है। आज के दिन भी कोई ऐसा ही पेचीदा मामला आप सुलझा सकते हैं। यह मामला या तो आपके एजुकेशन या करियर से जुड़ा हो सकता है। कहीं पर इंटरव्यू में भी आप सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक(Scorpio):- पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान की चिंता करना जरूरी है। कभी-कभी खराब वक्त बिना बताए आ जाता है। ऐसा ही समय आज के दिन भी आपको देखना पड़ सकता है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त हैं तो अपने आस-पास के घटनाक्रम पर भी नजर दौड़ा लें।

धनु(Sagittarius):- शाम तक सुखद मनोरंजक क्षणों की अनुभूतियां होगी। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। काफी दिनों से जो काम आप पूरा करने की सोच रहे हैं आज उसका अंतिम पड़ाव आने वाला है। हो सकता है समय से पहले या निर्धारित समय पर काम पूरा कर लेने का श्रेय भी आपको मिल जाए।

मकर(Capricorn):- जूनियर्स और मित्रों के साथ मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त होंगे। आप आज के दिन अपने आर्थिक क्षेत्र को सशक्त बना सकते हैं। काफी समय से आपको अपने काम में जो तारीफ मिल रही है उसका शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। फिलहाल जो भी छोटे-मोटे लाभ हैं वह आपको शाम तक मिल सकते हैं।

कुंभ(Aquarius):- पारिवारिक परिस्थिति में बदलाव आएगा। धन कमाने की महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। परिवार की अशांति व विवादों से शीघ्र मुक्ति पा सकेंगे। लाभकारी समय है। युक्ति और व्यवहार से ही कुछ पा सकते हैं। जूनियर सदस्यों या संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी। जीवन साथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

मीन(Pisces):- सुख-आराम और मनोरंजन के अवसर प्रबल होंगे। दूसरों से विवादों में उलझनें की भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें। जरूरी यात्रा होगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:16 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh