आज का पंचांग : 26 मार्च, 2012

26 मार्च 2012, सोमवार

तिथि संवत : चैत्र शुक्ल पक्ष सोमवार चतुर्थी अगले दिन प्रात: 05:29 तक, विक्रम संवत् 2069, शाके 1934, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु।

नक्षत्र : भरणी नक्षत्र रात्रि 09:16 तक, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। विष्कुंभक योग अगले दिन प्रात: 05:23 तक। वणिज करण सायं 04:08 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।

ग्रह विचार : सूर्य-मीन, चंद्र-मेष, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-मेष, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 04:08 से अगले दिन प्रात: 05:29 तक, बुध वक्री पू.भा. 4 में रात्रि 10:04 पर, मेला गणगौर दूसरा दिन, विनायक चतुर्थी, गुरु अंगद देव पुण्य दिवस प्राचीन मत से।

आज विशेष : आज विष्कुंभक योग में घी दान श्रेष्ठ है।

राहुकाल : प्रात: 07:59 से 09:30 तक।

दिशाशूल : पूर्व दिशा की तरफ।

चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 06:28 से 07:59 तक अमृत, प्रात: 09:30 से 11:02 तक शुभ का, दोपहर 02:04 से सायं 06:37 तक चर, लाभ व अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।

आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

06:28 भरणी 2 स्वर्ण मेष लू

07:42 भरणी स्वर्ण 3 मेष ले

14:29 भरणी 4 स्वर्ण मेष लो

21:16 कृत्तिका 1 स्वर्ण मेष अ

04:03 कृत्तिका 2 स्वर्ण वृष इ

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:45 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh