साप्ताहिक राशिफल : 4 मार्च से 10 मार्च, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, साप्ताहिक राशिफल 7:28 am
वृष (Taurus): इस सप्ताह आपके सामने कुछ मुश्किलें आएंगी जिन्हें देखकर आपको गलत रास्ता अपनाने का ख्याल आएगा लेकिन ऐसा कतई न करें और सोच समझकर कदम उठाएं। सप्ताह के मध्य में प्रतिष्ठा के लिए उलझना पड़ सकता है। भाग्य के बदलाव को शांति से स्वीकारें। सप्ताहांत में दोपहर बाद आलस दूर होगा और काम में तेजी आएगी।
मिथुन (Gemini): इस सप्ताह शुभ कार्य करने की वजह से आप दिनभर प्रसन्न रहेंगे। किसी यात्रा के कारण आपको अपना पूरा प्लान बदलना पड़ सकता है। भूमि संबंधी कार्यों में आ रही उलझनें कम होंगी। सप्ताह के मध्य में स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार वालों के साथ वक्त गुजारने का मौका शाम को मिलेगा। सप्ताहांत में पुराने समय से लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका भी मिलेगा।
कर्क (Cancer): इस सप्ताह का पहला दिन कार्य सफलता का है। कई काम निपटाने होंगे। अगर घर का निर्माण कार्य चल रहा है तो वहां आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। पैसों का संकट दूर होगा। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको घूमन - फिरने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढाई में मन लगा सकेंगे। सप्ताह में घर में किसी खास मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जाएगा।
सिंह (Leo): इस सप्ताह के आरंभ में सुबह - सुबह आपको किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता और चिकित्सा व्यवस्था में टाइम देना होगा। सप्ताह के मध्य में खर्च बढ़ सकता है। शाम तक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की राय भी जान लें। सप्ताहांत में संतान के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।
कन्या (Virgo): इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के प्रति व्यवहार में नम्रता लानी होगी। आपके लिए गये निर्णयों को पूरा करने में दोस्तों का सहयेाग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में काम में स्थिरता रहेगी। सप्ताह के मध्य में संतान के व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी हैे। उनकी परेषानियों और षिकायतों को नजरअंदाज न करें। सप्ताहांत में बुजुर्गो का मन अध्यात्म में लगेगा।
तुला (Libra): इस हफ्ते के आरंभ में सुखद समाचारों का आगमन होगा और भाग्यवर्धक अवसर भी आएंगे। आपके पास इस समय आगे बढ़ने के कई प्लान हैं। कुछ अच्छे और सज्जन लोग आपको पूरा समर्थन दे रहे हैं। यदि आप किसी खास क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहते हैं तो उसके लिए भी सप्ताह का मध्य आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। हो सकता है यह काम किसी ऐसे प्रतिद्वन्दी को मिल जाए जो आपके लिए खतरा बना हुआ है। सप्ताहांत में कारोबार और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली विघ्न - बाधाएं अभी फिलहाल आपको संवेदनशील बनाए रखेंगी।
वृश्चिक (Scorpio) :- इस सप्ताह आपको अपना बकाया या कहीं पर रूका धन मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों से पैसा कमाने के प्रयास सफल होंगे। काम में रूकावट आएगी। शरीर अस्वस्थ हो सकता है। बाहर के खानपान से जितना हो सके परहेज रखें। इस सप्ताह के मध्य में नियमों का ध्यान रखते हुए कार्य करें। कहीं दूर की यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन के उपयोग में सावधानी रखें। सप्ताहांत में कोई सुखद सूचना मिलेगी।
धनु (Sagittarius): इस सप्ताह पैसे से जुड़ी परेशानी दूर होगी। युवा मित्रों का सहयोग खूब मिलेगा। किसी लेन - देन के विषय में निपटारा जरूरी होगा। वाहन से चोट लग सकती है। पढाई - लिखाई में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में किसी मंगल कार्य की योजना स्थगित करनी पड़ेगी। परिवार में शांति रहेगी। सप्ताहांत में जायदाद संबंधी विवादों का हल निकल ही आएगा।
मकर (Capricorn) : इस सप्ताह का पहला दिन अच्छा है। मौजमस्ती करने का मौका मिलेगा। किसी पूर्व परिचित व्यक्ति का सहयोग समय पर मिलने से समस्या के हल में सहायक होगा। सप्ताह के मध्य में धन लाभ की संभावना है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास से स्टूडेंट्स को फायदा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार मन के मुताबिक ही रहेगा। सप्ताहांत में प्रियजन नखरा कर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius): सप्ताह की शुरूआत मंगलमय है। आपकी पोजिशन को लेकर परिवार में उत्साह होगा। शुभ काम की संभावना है। संतान की ओर से परेशानी दूर होगी। सुख - समृद्धि बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रूकावट दूर होगी। विरोधी कमजोर होंगे। सप्ताहांत में नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।
मीन (Pisces) : सप्ताह का पहला हिस्सा दूसरों की मदद करने में बीतेगा। पहले एक दो दिन के दरम्यान किसी की सहायता करेंगे। लव अफेयर से कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। लेकिन सूझबूझ से मामला सुलझ सकता है। सप्ताह के मध्य में रिश्तों को जबर्दस्ती पुश न करें। हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। सप्ताहांत में नौकरी पेशा लोगों के लिए जरूरी है कि वे काम के साथ साथ कोई स्पेशल ट्रेनिंग या कोर्स कर लें।

