आज का राशिफल : 04 अप्रैल, 2012

मेष( Aries): इस समय किसी पेचीदे और लंबे खिंचने वाले मामले में जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा। कारोबार में तनाव बढ़ने से आजकल आपकी भागदौड़ भी बढ़ रही है। हो सकता है आज भी आपको कुछ ऐसी ही परेशानियों और जोखिम भरे काम से सामना हो।

वृष(Taurus): आज आप अपने ही परिजनों को समझाने में या अपनी बात कहने में असमर्थ रह सकते हैं। यदि आप नौकरी या सरकारी कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको सब तरफ ध्यान करके नजर दौड़ाने की जरूरत होगी। कोई भी कमजोर कड़ी आपके लिए मुसीबत का पैगाम ला सकती है।

मिथुन(Gemini): जब भी आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ती हैं, तो आपके नजदीकी शुभचिंतक आपके लिए एक सहारा बनकर आगे आते हैं। आज भी ऐसी परिस्थिति आएगी जब आपको अपने जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ देर ही सही लेकिन मनोरंजन के लिए किसी कार्यक्रम में अवश्य भाग लें।

कर्क(Cancer): पिछली घटनाओं के चलते आज आपका मन कुछ देर के लिए अशांत रहेगा। जो काम आपने पहले से ही निर्धारित कर रखें हैं, उनमें भी रुकावट आ सकती है। खर्च की मात्रा बढ़ने से भी बेचैनी हो सकती है। वाहन चलाते समय रास्ते भर तनाव मुक्त होकर चलें।

सिंह(Leo): आज के दिन आपको अपनी जमा पूंजी को किसी अच्छे फंड पर निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। यदि आप कोई खुदरा या थोक व्यापार करने की बात सोच रहे हैं, तो भी समय का अच्छी तरह विश्लेषण कर लें। जो धन आप अपनी उन्नति के लिए लगा रहे हैं, उसका लाभ तत्काल न मिल पाए।

कन्या(Virgo): आज के दिन आपको अपने सरकारी या गैरसरकारी कामकाज को पूरा करने में लगा देना चाहिए। यदि आप स्टूडेंट हैं, तो आपको कुछ इधर-उधर के ख्याल और रोमानी विचार विचलित कर सकते हैं। यदि आप कहीं पर आकर्षण महसूस कर रहे हों, तो उसके पक्ष और विपक्ष पर अच्छी तरह विचार कर लें।

तुला(Libra): इस समय आपको अपने शिक्षण और प्रशिक्षण पर अधिक जोर देना चाहिए। यदि आप किसी गंभीर विषय के जानकार हैं, तो उस मामले में भी अपने आपको केंद्रित करना बेहतर होगा। आपके द्वारा किया जाने वाला कोई भी रचनात्मक कार्य आपको थोड़े समय बाद लाभ देने में समर्थ हो जाएगा। अपनी परिस्थितियों को सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करें।

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन आपके लिए व्यवसायिक और आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। अच्छे समय के चलते आपको प्रत्येक कार्य में जल्दी ही सफलता मिल जाएगी। अगर किसी के साथ पहले कोई मनमुटाव हो रखा है, तो वह भी अचानक दूर हो जाएगा।

धनु(Sagittarius): आज आपको अपने काम को पूरा करने में किसी ठोस सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी-अपनी मेहनत ही आपको समय रहते सफलता के पास लाकर खड़ा कर देगी। इस समय आपको कारोबार में अच्छा लाभ भी होगा और किसी सुनियोजित कार्य में प्रगति होने से संतोष भी मिलेगा।

मकर(Capricorn): यदि आप अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे तो आज पूरा दिन ही बेकार की भागदौड़ और तनाव में निकलेगा। आपको बार-बार अपने इरादे बदलने में दिक्कत आएगी। यह भी ठीक है कि दूसरे की मदद करें। लेकिन अगर आपकी क्षमता कुछ कमजोर है, तो पीछे हट जाने में भी देर न करें। हो सकता है दूसरों की मदद करना आपको महंगा पड़े।

कुंभ(Aquarius ): आज के दिन आपको अपने कारोबार या छिटपुट व्यापार में आंशिक लाभ हो सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं और कुछ आर्थिक संकोच से गुजर रहे हैं, तो किसी नई योजना में आपका शामिल होना एक अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। कुछ लोगों को जोखिम या रिस्क लेने से ही फायदा हो सकता है, लेकिन अवांछित कार्य से बचना जरूरी होगा।

मीन(Pisces): आज के दिन आपका पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद में भी धन लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कारोबार की स्थितियां अगर कुछ ढीली भी चल रही हैं, तो आप चिंता नहीं करें। आपके व्यापारिक संबंधों का लाभ आपके निकट जनों और परिवार के सदस्यों को मिल सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:45 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh