आज का राशिफल : 09 अप्रैल, 2012

मेष( Aries): आज के दिन आपको काम बिगड़ जाने की उदासी और मन में खिन्नता हो सकती है। जिस बडे़ काम को जल्द पूरा करने का आपने ईरादा बनाया था, उसके बीच में कई प्रकार की रुकावटें आने से आपका उत्साह भंग हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा।

वृष( Taurus): सुबह से ही कुछ अच्छे उत्साहवर्धक समाचार आपको मिल जाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। दोपहर बाद कोई अच्छा धनलाभ आपको होगा, लेकिन अचानक ही किसी भारी व्यय का आ जाना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

मिथुन( Gemini): आज आपके उत्साह और परिश्रम में वृद्धि हो रही है। आपके रचनात्मक प्रयास में मनोवांछित सफलता मिलने की उम्मीद होगी। यदि कहीं आस-पास की व्यवसायिक यात्रा आप कर रहे हैं, तो उसके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

कर्क( Cancer): अपने व्यवसाय या रोजगार से संबंधित प्रयासों को पूरा करने में आज का दिन कुछ कठिनाई पैदा कर रहा है। यदि आप धैर्य और सब्र से काम लें तो आपके विरोधी और प्रतिद्वन्दी कुछ नरम पड़ सकते हैं। इसके लिए आपको एक सही मौके का इंतजार करना होगा।

सिंह( Leo): किसी अटके हुए सरकारी काम को निपटाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ ओर पैसा कमाने के लिए आप शेयर बाजार का सहारा लेना भी मुनासिब समझेंगे। लेकिन यह सब जोखिम भरे कदम हैं। जरूरी नहीं है कि आपको इन उपायों से कुछ प्राप्ति हो जाए लेकिन आपका ध्यान अगर नहीं हटा तो मामला दो तरफा हो सकता है।

कन्या( Virgo): यदि आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए तारीफ हासिल करने योग्य है। आपके वरिष्ठ सहयोगी और अधिकारी आपको किसी पेचीदा काम को पूरा करने का मौका दे सकते हैं। आपके लिए ऐसा करना बहुत ही सरल और आसान रास्ता हो सकता है।

तुला( Libra): किसी अज्ञात कारण से आज आपके मन की चिंता उभर सकती है। हो सकता है किसी परिजन की डिमांड पूरी करने में आपको कुछ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़े। कभी-कभी उलझनों के बीच में कोई समस्या अकस्मात ही सुलझ जाती है। ऐसा ही समय आज दोपहर बाद आपके लिए आ रहा है।

वृश्चिक( Scorpio): किसी घरेलू या सामाजिक काम के लिए आज के दिन आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हो सकता है किसी मांगलिक कार्य को पूरा करने में आपका योगदान बहुमूल्य साबित हो या फिर किसी रोगी या अस्वस्थ व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। इन सबका प्रतिफल आपको तत्काल ही मिल जाएगा।

धनु( Sagittarius): यदि आप किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्था से जुडे़ हुए काम या फिर अपने घर के रख-रखाव के लिए किसी कारगर व्यक्ति को खोज रहे हैं, तो उसके लिए दोपहर तक इंतजार करना होगा। हो सकता है, कोई योग्य व्यक्ति आपकी समस्याओं को एक साथ ही सुलझाने में मददगार हो जाए। आपका जनसंपर्क भी इस मामले में उपयोगी सिद्ध होगा।

मकर( Capricorn): अपनी शारीरिक और मानसिक इच्छापूर्ति के लिए आज आपको कोई अच्छा मौका मिलने वाला है। यदि आप किसी प्रेम या रोमांस से जुड़े हैं, तो अचानक ही आपकी मुलाकात एक सौगात में बदल सकती है। अपने कामकाज को छोड़कर आप मौज-मस्ती का सहारा ले सकते हैं।

कुंभ( Aquarius ): किसी विरोधी या अप्रिय व्यक्ति से सुबह-सुबह ही मुलाकात या झड़प हो जाने से आज का दिन आपके लिए नीरस और बेकार साबित हो सकता है। यदि आप अपने आस-पास के बिगडे़ हुए काम को सुधारने के लिए कुछ समय निकाल लें तो ज्यादा अच्छा होगा अन्यथा आप सीधा ही अपने घर परिवार का रुख करें।

मीन( Pisces): आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर अपने स्वास्थ्य और कारोबार को लेकर मिल सकती है। थोड़ा बहुत प्रयास करना जरूरी है इसके बल पर ही आपको इच्छित सफलता मिल जाएगी। आपके शुभचिंतकों और मित्रों का हार्दिक सहयोग आपके प्रति बना ही रहेगा। किसी छोटे-मोटे गिफ्ट आदि से भी आपकी खुशी बढ़ सकती है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:26 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh