सीरिया में ताजा हिंसा की विभिन्न घटनाओं में 100 से ज्यादा की मौत

सीरिया में आज हिंसा की विभिन्न घटनाओं में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई.

सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की. मृतकों में 74 नागरिक हैं.

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने सीरियाई सेना द्वारा कार्रवाई जारी रखे जाने की निंदा की थी. लेकिन इसके बाद भी देश में हिंसा में कमी नहीं आई.

ब्रिटिश निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया, ‘लाटमना शहर में बमबारी और गोलीबारी में 40 लोग मारे गए हैं.’

निगरानी संस्था ने कहा कि तिबेत अल इमाम, हामा और पड़ोसी प्रांत होम्स में भी कई नागरिक मारे गए हैं. हिंसा में 16 विद्रोही और सुरक्षा बलों के 17 सदस्य भी मारे गए हैं.

निगरानी संस्था ने कहा है कि राष्ट्रपति बशर अल असद के बलों ने लाटमना पर रात के वक्त धावा बोला और बागी ‘फ्री सीरियन आर्मी’ के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.

इससे पहले देशभर में बृहस्पतिवार को 77 लोग और शुक्रवार को 35 लोग मारे गए थे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh