आज का पंचांग : 16 अप्रैल, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:01 am
तिथि संवत : वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी सोमवार अगले दिन प्रात: 05:08 तक, विक्रम संवत् 2069, शाके 1934, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, 16 अप्रैल नक्षत्र : धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:28 तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। शुभ योग प्रात: 07:46 तक। बव करण सायं 04:36 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार : सूर्य-मेष, चंद्र-कुंभ, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-वृष, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : बरुथिनी एकादशी व्रत, स्मार्तों का, श्री वल्लभाचार्य जयंती, पंचक, गुरु अंगद देव व गुरु हरकिशन पुण्य दिवस नवीन मत से।
आज विशेष : आज एकादशी का व्रत करने से सब प्रकार के पाप दूर होते हैं।
राहुकाल : प्रात: 07:41 से 09:16 तक।
दिशाशूल : पूर्व दिशा की तरफ।
चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 06:06 से 07:41 तक अमृत, प्रात: 09:16 से 10:51 तक शुभ का, दोपहर 02:02 से 03:37 तक चर का, दोपहर बाद 03:37 से सायं 06:48 तक लाभ व अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।
आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
06:06 धनिष्ठा 4 ताम्र कुंभ गे
12:28 शतभिषा 1 ताम्र कुंभ गो
18:53 शतभिषा 2 ताम्र कुंभ सा
01:19 शतभिषा 3 ताम्र कुंभ सी

