आज का राशिफल : 18 अप्रैल, 2012

मेष( Aries): आपकी दार्शनिक छवि सभी को आकर्षित करेगी। आज आप बहुत अच्छे मूड में रहेंगे और किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको हैरान कर देगी। दिन के पहले भाग में किसी अच्छे समाचार से कारोबार में तरक्की का संयोग बनेगा।

वृष(Taurus): आज आप अपने पारिवारिक व्यय को पूरा करने के फेवर में रहेंगे। एकाएक सभी काम के बन जाने से आपका मूड भी फ्रेश रहेगा। और इसी जोश में आप अपने दोस्तों के साथ कहीं लंच या डिनर का आयोजन कर सकते हैं।

मिथुन(Gemini): यदि आप प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हैं, ओर जनसंपर्क के कार्यों में रुचि लेते हैं, तो कोई लाभदायी मौका आपको मिल सकता है। घर और जमीन की खरीद का सौदा आपकी मध्यस्थता में तय हो सकता है। किसी से उलझना आपके लिए सही नहीं। बस शांत रहें।

कर्क(Cancer): अधिक बिजी रहने के कारण हो सकता है, आपकी थकान बढ़ गई हो और आज आप आराम के मूड में रहें। यदि कोई प्रेरणादायक आइडिया दिमाग पर छाया है, तो उसको तत्काल ही नोट कर डालें। फिजूलखर्ची से जितना हो सके सके उतना बचें।

सिंह(Leo): आज के दिन सुबह से ही आपका उत्साह भी बना रहेगा और बार-बार अच्छा कार्य करने का अवसर भी मिलते रहेंगे। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो भी दिन अच्छा है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी और किसी भी रुके हुए कार्य की सफलता से आगे का रास्ता भी साफ होगा।

कन्या(Virgo): हो सकता है, कोई नौकर या कर्मचारी आपके आदेश की अवहेलना करे और कार्यभार बढ़ जाने से आपको घबराहट हो जाए। ऐसी स्थिति में कूटनीति से काम निकालना ही अच्छा रहेगा। बाद में जब फुर्सत मिलेगी इस समस्या से भी निबट लिया जा सकता है। फिलहाल अपने काम से काम रखने की जरूरत है।

तुला(Libra): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन परिणाम देने वाला होगा। एक ओर जहां कुछ विशेष मनोकामना पूरी होगी वहां किसी प्रियजन से अकस्मात मुलाकात का हर्ष भी होगा। किसी चिंता कारक स्थिति से भी शाम तक छुटकारा मिलेगा और आगे के लिए किसी अच्छे काम की शुरुआत करने की प्रेरणा मिलेगी।

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन किसी व्यापार के लिए अच्छा है। गाड़ी की खरीद हो सकती है या फिर संपत्ति के लेन-देन की बातचीत को आगे बढ़ाई जा सकती है। कुछ लोग आपकी कोई वस्तु या मशीनरी को उधार मांगने के लिए आ सकते हैं।

धनु(Sagittarius): आज आपका सौभाग्य किसी भी दिशा की ओर मुड़ सकता है। और आपको बैठे-बिठाए किसी गिफ्ट से सम्मानित कर सकता है। रूहानी ताकतों का प्रभाव महसूस किया जा सकता है और ऐसा लगेगा कि जैसे कोई ताकत आपकी मदद कर रही हो। बाकी प्रपंचों और विवादों से दूर ही रहना उचित होगा। निराशा से दूर ही रहें तो बेहतर होगा।

मकर(Capricorn): किसी अजनबी व्यक्ति से होने वाली मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि कहीं पर आर्थिक लेन-देन का मसला लंबित पड़ा है, तो उसका निराकरण आज हो जाना चाहिए। दोपहर बाद आपकी जेब में कुछ ऐसा धन आ सकता है, जिसके सहारे आप अपने रुके हुए काम निकाल सकते हैं।

कुंभ(Aquarius): जीवन में कुछ मसले कभी-कभी ऐसे भी आते हैं, जहां पर लोग बहुत गंभीर होकर चलना ही मुनासिब समझते हैं। लेकिन आपके अंदर कुछ ऐसा हुनर और सरलता मौजूद है, जिससे वातावरण का तनाव गायब हो जाता है। आपकी अनुपस्थिति का ऐहसास सबको होता है। ऐसा ही कुछ आज आपके कार्यक्षेत्र में होगा जब आपके शामिल होने से सबके चेहरे खिल जाएंगे।

मीन(Pisces): लंबे-चौड़े व्यापार आदि के संचालन के बाद भी खाली समय में घूमना-फिरना आपको अच्छा लगता है। आपके करीबी मित्रों और शुभचिंतकों के बीच आपकी छवि बहुत लोकप्रिय है। आपके बिना उनकी महफिल हमेशा अधूरी रहती है। कुछ ऐसा ही आयोजन आपको प्रसन्नता से भर देगा जब किसी दावत-पार्टी में आपका खुलकर स्वागत भी होगा और सम्मान भी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:39 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh