आज का राशिफल : 19 अप्रैल, 2012

मेष( Aries): हमेशा की तरह यह समय भी आपके लिए काफी व्यस्तता से भरा होगा। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में हैं, तो आज का दिन आपके लिए अपना सिलेबस तैयार करने के लिए तय है। खर्चे होना तय है, बैंक एटीएम का काम पहले कर लें।

वृष(Taurus): आपके लिए हमेशा आराम और घर के छोटे- मोटे मसले निपटाने के लिए सुरक्षित रहता है। यदि आप किसी मित्र या प्रेमी की दावत पर जाना चाहते हैं, तो अपनी ड्रेस का ध्यान रखें। हो सकता है आपका व्यक्तित्व अन्य लोगों से कुछ अलग किस्म का नजर आए।

मिथुन(Gemini): अपने कार्यक्षेत्र में आपको अपनी स्टडी से लेकर पत्राचार और रिटर्न आदि दाखिल करने के लिए तैयार रहना होगा। फिर कुछ ऐसा इंतजाम हो जाएगा जिससे काम का बोझ कुछ हल्का होगा।

कर्क(Cancer): आप परंपराओं और अंधविश्वासों के घोर विरोधी हो सकते हैं। आप बहुत सोशल और पॉलिटिकल दायरे के बीच खोए रहने वाले प्राणी हैं। बेहतर होगा अपने दिलबर से सलाह कर लें कि दिन कैसे और कहां बिताना है। मिल बैठकर सब कुछ तय हो जाएगा और बेहतर भी यही है।

सिंह(Leo): भविष्य को देखते हुए आज कुछ ऐसे काम का आगाज करें जिससे आपको संकट के समय में आर्थिक सहायता मिल सके। हो सकता है किसी ऑफिशल प्रोग्राम में आपकी उपस्थिति आवश्यक हो। हां, किसी फोन कॉल से दोपहर बाद खलबली भी मच सकती है और आपका मनोरंजन का इरादा भी बदलना पड़ सकता है।

कन्या(Virgo): आज आप कुछ ऐसे कॉन्टेक्ट प्राप्त कर सकते हैं जो लंबे समय तक आपके कारोबार का हिस्सा रहेगा। फिर मौज-बहार की भी इच्छा को भी तो अपने जीवन के दायरे में शामिल करना चाहिए। मगर आप उन सबसे अलग हैं जो कमाई के साथ-साथ उसका इस्तेमाल भी बेहतर तरीके से करना जानते हैं।

तुला(Libra): जीवन में चाहे कितना भी शोर-शराबा हो जाए या फिर लोगों के साथ मिलजुल कर किसी उत्सव पार्टी का आयोजन हो रहा है, आप अपने व्यापार के झंझटों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। आज का दिन आपके लिए सुबह से ही कुछ अच्छी परिस्थितियां लेकर आ रहा है। आप अपने काम धंधे से बंध नहीं पाएंगे।

वृश्चिक(Scorpio): हो सकता है काफी समय से चल रही मंदी व रोजगार की कमी का असर आपके ऊपर भी हो रहा हो। आज शाम तक ऐसी ही किसी समस्या का हल निकल आएगा। इस जद्दोजहद में आपके शुभचिंतक ज्यादा सहायक हो सकते हैं। फिलहाल ऐसे प्रस्ताव को मंजूर कर लेने में कोई हानि तो नहीं है।

धनु(Sagittarius): आपका सारा जीवन अच्छा रहन-सहन और खाने- पीने की चाहत में बीता है। यही कारण है कि आप सदैव खुश नजर आते हैं। जहां आप अपने छोटे-बड़े स्वजनों और परिजनों सहित नए कार्य के बारे में सोच रहे हैं वहीं, आप नए अतिथियों के आने पर बेहद खुश हो जाते हैं।

मकर(Capricorn): अपने वर्तमान संकट से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति आपको अपनानी होगी। यदि आप अपने वाहन के मालिक हैं तो, यह बेहतर होगा कि उसका रख-रखाव एक दिन पहले ही कर लें ताकि बीच रास्ते में कोई रुकावट न आ पाए। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के दौरान कोई अजनबी आपको बहुत भाएगा। संकोच नहीं करें आगे बढ़ें।

कुंभ(Aquarius ): अपने अटके हुए उधार को वसूल करने का आज का दिन अच्छा है। दिन में जो व्यक्ति आपको घर पर नहीं मिलता उसे आज सुबह-सुबह ही पकड़ सकते हैं। हो सकता है वह आपको देखकर कुछ लज्जित महसूस करे लेकिन कठोर होकर ही आप कुछ पा सकते हैं।

मीन(Pisces): आप फैशन के मुताबिक खुद को सजाने-संवारने की हसरत को पूरा कर सकते हैं। हां, कुछ खर्च करने की हिम्मत भी आपको करनी होगी वरना मजा नहीं आएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:40 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh