आज का पंचांग : 23 अप्रैल 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:58 am
तिथि संवत : वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया सोमवार सायं 06:01 तक, विक्रम संवत् 2069, शाके 1934, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, 23 अप्रैलनक्षत्र : कृत्तिका नक्षत्र संपूर्ण दिनरात रहेगा। आयुष्मान योग प्रात: 11:33 तक। कौलव करण सायं 06:01 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार : सूर्य-मेष, चंद्र-मेष, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-वृष, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : श्री शिवाजी जयंती, विश्व पुस्तक दिवस, बाबू कुंवर सिंह जयंती बिहार में।
आज विशेष : आज आयुष्मान योग में फल दान शुभ।
राहुकाल : प्रात: 07:36 से 09:12 तक।
दिशाशूल : पूर्व दिशा की तरफ।
चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 05:59 से 07:36 तक अमृत, प्रात: 09:12 से 10:49 तक शुभ का, दोपहर 02:02 से सायं 06:51 तक चर, लाभ व अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।
आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
05:59 कृत्तिका 1 स्वर्ण मेष अ
10:25 कृत्तिका 2 स्वर्ण वृष इ
16:52 कृत्तिका 3 स्वर्ण वृष उ
23:19 कृत्तिका 4 स्वर्ण वृष ए

