आज का पंचांग : 29 अप्रैल, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:17 am
तिथि संवत - वैशाख शुक्ल अष्टमी रविवार रात्रि 03:23 तक, विक्रम संवत् 2069, शाके 1934, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, 29 अप्रैल
नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र सायं 05:42 तक इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। शूल योग दोपहर 01:53 तक रहेगा। विष्टि करण सायं 03:28 तक इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार - सूर्य-मेष, चंद्र-कर्क, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-वृष, शनि तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित है।
राहुकाल - सायं 05:15 से 06:54 तक ।
शुभाशुभ ज्ञानम् - भद्रा सायं 03:28 तक, रवि पुष्य योग सूर्योदय से सायं 05:42 तक, महापात प्रात: 10:40 तक, अगस्त्य अस्त दोपहर 02:28, दुर्गाष्टमी, देवी बगलामुखी जयंती।
दिशाशूल - पश्चिम दिशा में रहेगा।
चौघडिय़ा मुहूर्त - प्रात: 07:31 से ०9:09 तक चर, प्रात: 09:09 से 12:24 तक लाभ व अमृत का तथा दोपहर 02:02 से 03:39 तक शुभ का चौघडिय़ा है।
आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
05:54 पुष्य 3 रजत कर्क हो
10:42 पुष्य 4 रजत कर्क डा
17:42 अश्लेषा 1 रजत कर्क डी
23:46 अश्लेषा 2 रजत कर्क डू
05:50 अश्लेषा 3 रजत कर्क डे

