500 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति मिली एफएमसीजी कंपनी मैरिको को
ताजा खबरें, व्यापार 11:22 am
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में एक रुपये मूल्य वाले 2,94,11,764 शेयर 170 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर बेचने को मंजूरी दी है.
यह शेयर इंडीवेस्ट प्रा. लि. और बैरिंग इंडिया प्राइवेट इक्विटी फंड. तीन लिस्टेड इंवेस्टमेंट्स लि. को जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाये जायेंगे.
इंडीवेस्ट को 375 करोड़ रुपये के 22,058,823 शेयर जारी किए जाएंगे जबकि बैरिंग इंडिया को 125 करोड़ रुपये के लिए 73,52,941 जारी किए जाएंगे.
इंडीवेस्ट सिंगापुर की जबकि बैरिंग इंडिया प्रा. इक्विटी फंड.तीन लिस्टेड इन्वेस्टमेंट लि. मारिशस की कंपनी है.
एक अन्य फैसले में कंपनी निदेशक मंडल ने कंपनी की प्राधिकृत पूंजी में बदलाव करते हुये 10 रुपये मूल्य वाले पांच करोड़ बिना जारी हुये तरजीही शेयरों को निरस्त कर उनके स्थान पर एक रुपये मूल्य वाले 50 करोड़ शेयर कर दिये हैं.
निदेशक मंडल ने शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिये दो मई 2012 को कंपनी की एक अतिरिक्त असाधारण बैठक बुलाने का भी फैसला किया है.
