आज का राशिफल : 11 मई, 2012

मेष (Aries): आप जब कभी भी किसी काम को समय पर करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है। कुछ अर्से से आपका अपना काम धंधा भी मंदी की चपेट में चल रहा है। हो सकता है अब इस प्रकार की अस्थिरता में कमी होगी और आपका उत्साह और आत्मबल बढ़ेगा

वृष( Taurus): काफी समय बाद आज आप राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका बिगड़ा शरीर भी कुछ हद तक ठीक से चलता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत और अपने काम में लगी हुई नजर आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा।

मिथुन( Gemini): इस वक्त आपको अपने घटे हुए कोश को लेकर चिंता हो रही है। अनाप-शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और उधार ना दें। रही बात अपने करियर को आगे बढ़ाने की उसके लिए निजी स्तर पर ही प्रयास करें ।

कर्क( Cancer): आप काफी समय से अपने कामकाज या कारोबार को लेकर चिंतित हैं, तो इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है, उसे नहीं गंवाए। आप किसी न किसी व्यवसाय से जुड़े रहेंगे। अगर कुछ और खोजबीन जांच पड़ताल करनी है, तो आगे चलकर काम को संभालने में और भी मदद मिलेगी।

सिंह( Leo): हो सकता है आज आप किसी कानूनी विवाद के चक्कर से निकलना चाहते हैं। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभाल कर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। परिश्रम की अधिकता से ही इस प्रकार के जरूरी काम निबट सकते हैं।

कन्या( Virgo): यह अच्छी बात है कि किसी नेतृत्व के मामले में लोग आपको आगे करना चाहते हैं। लेकिन आप जहां तक हो सके वाद विवाद और बहस बाजी से दूर ही रहें। यदि इस प्रकार के नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिलता है तो भी आप यहां से अभी अलग हो जाए। क्योंकि बाद में लांछन लगते रहते हैं। ऐसे में तब तक आपको अपने को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

तुला( Libra): आज के दिन आपका निजी खर्च बढ़ेगा। परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। कुछ हद तक लोगों की भी आपकी चिंता करनी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी इस प्रकार खर्च करने जरूरी हैं। कार्यक्षेत्र में भी सतर्क और सावधानी जरूरी है ।

वृश्चिक( Scorpio): किसी मामले में अगर आप कुछ ज्यादा बोल जाते हैं, तो लोगों को आपकी पीठ पीछे आलोचना करने का अवसर मिल जाता है। बेहतर होगा यदि आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नजर में रखें। जल्दी ही इसका सुपरिणाम निकलने लगेगा और सारे फायदे में आपका योगदान वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगा।

धनु( Sagittarius): आप हमेशा ही मध्यस्थता करने में सफल माने जाते हैं। आज भी किसी महत्वपूर्ण जगह पर आपका बीच में कूद पड़ना सफल हो जाए। अपने खर्च के लिए खुद कमाया धन का ही इस्तेमाल करें। कोई भी काम को सोच समझ कर आगे बढ़ाए। अपनी योजनाओं पर दूरदर्शिता से विचार कर लेना ही अच्छा रहेगा। बाकी आधे अधूरे काम निबटा लें।

मकर( Capricorn): आज आप अपने कार्यक्षेत्र या बिजनेस स्थल पर आने वाले सभी प्रकार के पत्रों का जवाब दे दें। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं, तो दूसरी तरफ लाभ के नए आफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी प्रकार की एजेंसी के लिए अपनी सहमति देना फायदेमंद रहेगा। इससे कार्यक्षेत्र में आई मंदी की समस्या भी सुलझ जाएगी।

कुंभ( Aquarius): काफी समय से कुछ निजी और घरेलू मसले आपके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अभी तक आप अपनी आमदनी और आय के स्त्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे। अब इस मामले में आत्मनिर्भर हो जाने के बाद यही सबसे जरूरी है कि शादी ब्याह के उन मामलों को देखें जिसे घर के छोटे सदस्यों को जरूरत है।

मीन( Pisces): आपकी चिंताओं के कुछ बहुमुखी आयाम हैं। एक ओर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, तो दूसरी जमीन जायदाद और अन्य लेन- देन के मसले भी पेंडिंग पड़े हैं। किसी के मांगलिक कार्य में आ रही अड़चन का निबटारा करना है। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र की स्थितियां अनुकूल बनेंगी। पहले से बचाया गया धन भी ऐन वक्त पर काम आएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:26 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh