साप्ताहिक राशिफल : 13 मई से 19 मई, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, साप्ताहिक राशिफल 11:40 am
वृष(Taurus): यह हफ्ता स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। खान-पान में ज्यादा लापरवाही न बरतें। कामकाज के मामले में दिन सुखद गुजरेगा। कर्ज की चिंता रहेगी। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। प्रेमी के साथ बातचीत के दौरान सावधानी रखें। हफ्ते के उत्तरार्ध में किसी क्रिएटिव काम के प्रति सजग रहें।
मिथुन(Gemini): आरंभ में यह हफ्ता फायदेमंद हो सकता है। बिजनस में जोखिम उठाने का नतीजा लाभकारी होगा। परेशानियों को धैर्य के साथ अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है। बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी अब तक आपको कमी रही है। हफ्ते के उत्तरार्ध में किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो अच्छा रहेगा।
कर्क(Cancer): यह हफ्ता आपको बिजी रखने वाला साबित होगा। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोडा समय निकाल लें तो, अच्छा होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम में रूकावटें डालने की कोशिश करेंगे लेकिन अपनी बुद्धि से आप उनकी चाल नाकामयाब करने में सफल होंगे। दूसरों को हानि पहुंचाने का निर्णय बदल दें। हफ्ते के अन्त में नुकसान आपको ही झेलना पड़ सकता है।
सिंह(Leo): इस हफ्ते आप ज्यादा आराम न करें तो अच्छा रहेगा। रविवार को पूरा दिन घरेलू काम करने में बिताएं तो कोई हर्ज नहीं। खुद पर किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक बोझ न डालें। सोम या मंगल की शाम को दोस्तों के साथ एक छोटी-सी पार्टी आपको नया उत्साह देगी। नए-नए दोस्त आपको खुश रखेंगे। हफ्ते के उत्तरार्ध में आपकी चिंताएं कम होंगी साथी ही पैसे से जुडी परेशानियां भी दूर होंगी।
कन्या(Virgo): यह हफ्ता आपके लिए खुशगवार है लेकिन परिवार के लोगों के साथ क्लेश और टेंशन से बचने की कोशिश करें तो अच्छा रहेगा। अपनी गाड़ी का उपयोग करेंगे। ऑफिस में काम कुछ ज्यादा बढ़ जाएगा लेकिन घबराने की बजाए तसल्ली से काम लें। लाभ होगा। फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिलेगी। हफ्ते के अन्त में आप समय का पूरा उपयोग करेंगे।
तुला(Libra): यह हफ्ता प्रियजनों के साथ आपसी व्यवहार में सावधानी बरतने का है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी काम की चिंता होगी। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। दिल के मामले में स्थिति में सुधार होगा। कागजी कार्रवाई नहीं करेंगे तो लेन-देन में गड़बड़ी होने की आशंका रहेगी। हफ्ते के उत्तरार्ध में आप अपने अच्छे स्वभाव से सबका दिल जीत लेंगे।
वृश्चिक(Scorpio): यह हफ्ता आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। प्यार के मामले में जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। किसी नए प्रॉजेक्ट से फायदा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक या आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे लेकिन सूझ-बूझ से इसका हल निकाला जा सकता है। फाइनैंशल स्टेटस मजबूत होगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में कोई तोहफा मिलेगा।
धनु(Sagittarius): यह हफ्ता आपके लिए आर्थिक रूप से पॉजिटिव है। रविवार से बुधवार तक दिन भर लाभ के मौके मिलेंगे इसलिए कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी और बिजनस में कुछ नए प्रॉजेक्ट बनाएं तो काम में नई जान डाल सकते हैं। ऑफिस के किसी काम के सिलसिले में किसी नए व्यक्ति से जान-पहचान करने का मौका मिलेगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में कोई अच्छा समाचार भी आपको मिलेगा।
मकर(Capricorn): यह हफ्ता रविवार के दिन सावधानी से चलने-फिरने का है। सोमवार के बाद निवेश या बिजनस के मामले में थोडा रिस्क उठाएं तो फायदा होने की उम्मीद है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड सकता है। नया मौका आपके आसपास है। उसे पहचानना और उसका लाभ उठाना आपके हाथ में है। हफ्ते के उत्तरार्ध में शाम की यात्रा होगी और नए दोस्त बनेंगे।
कुंभ(Aquarius ): आरंभ से ही यह हफ्ता आपके लिए नॉर्मल है। बिजनस अथवा पार्टनरशिप में किया गया काम काफी फायदा पहुंचा सकता है। रोजमर्रा के कामों को निपटा लेने का सुनहरा मौका है। कोई बहुत बड़ा फैसला आपको करना पड़ेगा। ईमानदारी और नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आ जाने से उतावलापन बढ़ सकता है। हफ्ते के उत्तरार्ध में सावधानी बरतें।
मीन(Pisces): आरंभ से ही यह हफ्ता लाभदायक और रचनात्मक है। रविवार के दिन किसी क्रिएटिव काम और शाम को शॉपिंग के काम में अपना दिन बिता सकते हैं। ऑफिस मे जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है इस दौरान वही करने को मिलेगा। कार्यस्थल का माहौल भी काफी अच्छा रहेगा। इससे आपको सहज होने में मदद मिलेगी और नए आइडिया भी दिमाग में आएंगे। अपने सीनियर का सहयोग और विश्वास पा सकेंगे। हफ्ते के उत्तरार्ध में परिवार में शुभ समाचार मिलेंगे।

