आज का पंचांग : 17 मई, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:13 am
तिथि संवत - ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी गुरुवार रात्रि 09:37 तक, विक्रम संवत् 2069, शाके 1934, हिजरी 1433 मुस्लिम माह जमादि उलसानी 25, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, 17 मई नक्षत्र - रेवती नक्षत्र रात्रि 03:28 तक, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रहेगा। प्रीति योग दोपहर 02:59 तक रहेगा। कौलव करण प्रात: 08:28 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार - सूर्य-वृष, चंद्र-मीन, मंगल-सिंह, बुध-मेष, गुरु-मेष, शुक्र-वृष, शनि-कन्या, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् - गुरु कृत्तिका 2 में प्रात: 09:35, मधुसूदन द्वादशी, मुनि अनंतनाथ जयंती, पंचक समाप्त रात्रि 03:28, विश्व दूरसंचार दिवस।
राहुकाल - दोपहर 02:02 से 03:42 तक।
दिशाशूल - दक्षिण दिशा की तरफ।
चौघडिय़ा मुहूर्त - प्रात: 05:42 से ०7:22 तक शुभ का, सुबह 10:43 से 12:23 तक चर का, दोपहर 12:23 से 03:44 तक लाभ व अमृत का तथा सायं 05:24 से 07:04 तक शुभ का चौघडिय़ा है।
आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
05:42 रेवती 1 स्वर्ण मीन दे
07:18 रेवती 2 स्वर्ण मीन दो
14:01 रेवती 3 स्वर्ण मीन चा
20:44 रेवती 4 स्वर्ण मीन ची
03:28 अश्विनी 1 स्वर्ण मेष चू

