साप्ताहिक राशिफल : 20 मई से 26 मई, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, साप्ताहिक राशिफल 7:48 am
वृष(Taurus): यह हफ्ता आपके लिए कई मायनों में अच्छा बीतेगा। कई जरूरी मुद्दों के बारे में अपनी राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। अचानक होने वाली घटनाएं आपके रोमांटिक प्लान को और भी पावरफुल बना देंगी। आपके साथ काम करने वाले लोगों पर आप पहले से ज्यादा विश्वास कर पाएंगे। हफ्ते के उत्तरार्ध में अपने आइडियाज को आगे बढ़ाने के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।
मिथुन(Gemini): इस हफ्ते में ऐसे लोगों के ग्रुप को जॉइन किया जा सकता है जिनके कार्य आप से मिलते-जुलते हैं। किसी लालची या मतलबी से टकराव आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। आसपास के इलाकों की यात्रा करना फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से काफी फायदा हो सकता है। हफ्ते के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क(Cancer): हफ्ते के आरंभ में आप अपने काम से काम रखें तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह बात दूसरों को समझाने जाएंगे तो हो सकता है कि वे आपकी बात का गलत अर्थ निकला लें। सरकारी अफसरों के साथ सूझबूझ और डिप्लोमैसी से चलना पड़ेगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में पुराने समय से लटकी पड़ी चिट्ठियों के जवाब देने का मौका मिल ही जाएगा।
सिंह(Leo): यह हफ्ता भी आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप बिजनस के फील्ड में हैं तो किसी नजदीकी दोस्त की सलाह को मान लें। शाम तक उसकी सलाह रंग ला सकती है। हालांकि, किसी भी बात पर अंधविश्वास नहीं करना चाहिए इसलिए समझदारी से काम लें। हफ्ते के उत्तरार्ध में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। दिल लगाकर पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
कन्या(Virgo): इस हफ्ते आप रविवार के अगले दिन सुबह-सुबह काम पर लग जाएं तो अच्छा है। अगर घर के कुछ अधूरे काम निपटाने हैं तो उन्हीं से शुरुआत करें। उन्हें अगले दिन के लिए छोड़ने से परेशानियां हो सकती हैं। खुद पर भरोसा करके अपना काम करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कानूनी विवादों का संतोषजनक हल निकल आएगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में रूठे प्रेमी को मनाने में आपको कामयाबी मिल जाएगी।
तुला(Libra): यह हफ्ता आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आया है। रविवार के दिन सुबह के समय जहां आपको आलस का अहसास होगा, वहीं शाम को एनर्जी और कॉन्फिडेंस फील करेंगे। अगले दिन का पहला हिस्सा एकांत में बिताएं। दूसरों के काम में टांग अड़ाने या अपनी राय किसी पर जबर्दस्ती थोपने का काम न करें तो अच्छा है। हफ्ते के उत्तरार्ध में शाम को किसी सोशल गैदरिंग में जाने का मौका न चूकें।
वृश्चिक(Scorpio): इस हफ्ते वरिष्ठ अधिकारियों और अपने साथ काम करने वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जरूरी यह है कि आप उन्हें अपना आभार जताएं क्योंकि उनका जितना धन्यवाद करेंगे उतना ही और सहयोग आपको मिलता जाएगा। कार्यदिवस के दौरान किसी को भी कम न आंके। यह भी सोचकर न चलें कि बिना किसी की मदद लिए आप जो चाहें कर सकते हैं। हफ्ते के उत्तरार्ध में शाम को छोटी-छोटी बातों से सुकून मिलेगा।
धनु(Sagittarius): इस हफ्ते अपने परफॉर्मेंस पर पहले से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। टैक्स और इंश्योरेंस मामलों को अच्छी तरह व्यवस्थित कर लें। हो सकता है कि आपको कानूनी मामले में राहत मिलने में कुछ दिक्कतें आ रही हों। प्रफेशनल लोगों के साथ डील करने के लिए समय ठीक नहीं है। हफ्ते के उत्तरार्ध में सामान्य बिजनस एक्टिविटीज बढ़िया मुनाफा देंगी।
मकर(Capricorn): यह हफ्ता शांति से बीतेगा। अपने मामलों को खुद ही सुलझाना पड़ेगा। मिल-जुलकर काम शुरू करने का सही समय शायद अब आ गया है। मामला करियर का हो या रोमासं का आगे बढ़ने के लिए आपको खुद पर ही विश्वास करना होगा। यदि दिल के हाथों मजबूर हो चुके हैं तो प्रपोज करना ही ठीक रहेगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में आपके आइडियाज आपके सीनियर्स को पसन्द आएंगे।
कुंभ(Aquarius ): इस हफ्ते आप अपने लीगल मामलों को सेटल करने में कामयाब हो जाएंगे। बहुत समय से टलते आ रहे काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लेना शुरू करना पड़ेगा। हफ्ते के उत्तरार्ध में पेपरवर्क कंप्लीट करने का काम हो या फिर पढ़ने-लिखने का, दोनों के लिए आपको काफी समय मिलेगा।
मीन(Pisces): इस हफ्ते करीबी दोस्तों या जान-पहचान के लोगों की फाइनैशल राय सुन लेने से फायदा हो सकता है। हाल ही में बिजनस में हुए मुनाफे को दोबारा इन्वेस्ट करना अच्छा सौदा साबित हो सकता है। अपने अकाउंटेंट या बैंक मैनेजर से राय लेकर यह जरूर जान लें कि आपकी मेहनत की कमाई का निवेश सही जगह पर है या नहीं। हफ्ते के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

