आज का राशिफल : 21 मई, 2012

मेष( Aries): आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। खान-पान में ज्यादा लापरवाही न बरतें। कामकाज के मामले में दिन सुखद गुजरेगा। कर्ज की चिन्ता रहेगी। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है इसलिए हर काम सोच-समझकर ही करें। अपने प्रेमी के साथ बातचीत के दौरान सावधानी रखें। किसी क्रिएटिव काम के प्रति सजग रहें। बिजनस में पैसों का लाभ होगा। अपने परिवार या दोस्तों के साथ आने वाली छुटिटयों में कहीं घूमने का प्लान बनाएं।

वृष(Taurus): आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। बिजनस में जोखिम उठाने का नतीजा आज लाभकारी ही होगा। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं जिसकी अब तक आप को कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो अच्छा ही रहेगा।

मिथुन(Gemini): आज का दिन वैसे तो काफी बिजी करने वाला होगा, लेकिन पढ़ाई-लिखाई आदि के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। ऑफिस में आपके सीनियर आपके काम में कुछ रूकावटें डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी बुद्धि से आप उनकी चाल नामायाब करने में सफल होंगे। दूसरों को हानि पहुंचाने का निर्णय बदल दें क्योंकि अंत में आपको ही नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क(Cancer): आज का दिन आप रिलैक्स करें तो अच्छा रहेगा। पूरा दिन आराम करने में बिताएं तो कोई हर्ज नहीं। खुद पर किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक बोझ न डालें शाम को दोस्तों के साथ एक छोटी-सी पार्टी आपको नया उत्साह देगी। अच्छे ईमेल व एसएमएस आपको खुश रखेंगे। चिंता में कमी होने की संभावना होगी। पैसे से जुड़ी परेशानियां भी कम होती नजर आएंगी। रोमांस के मामले में बात बनती नजर आएगी। एक्सरसाइज शुरू की जा सकती है।

सिंह(Leo): आज का दिन आपके लिए खुशगवार है, पर परिवार के लोगों के साथ क्लेश और टेंशन से बचने की कोशिश करेंगे तो अच्छा ही रहेगा। आज अपनी गाड़ी का उपयोग करेंगे। ऑफिस में आज काम कुछ ज्यादा ही बढ़ जाएगा लेकिन घबराने की बजाए तसल्ली से काम लें, लाभ ही होगा। फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिलेगी। समय का उपयोग करेंगे। आसपास की यात्रा हो सकती है।

कन्या(Virgo): आज का दिन आपसी व्यवहार में सावधानी बरतने का है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ कार्य की चिंता होगी। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। दिल के मामले में आपकी स्थिति में सुधार होगा। कागजी कार्रवाई नहीं करेंगे तो लेन-देन में गड़बड़ी होने की आशंका रहेगी। अच्छे स्वभाव से सबका दिल जीत लेंगे।

तुला(Libra): आज का दिन फायदेमंद है। प्यार के मामले से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। कुछ नए प्रॉजेक्टस का फायदा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक या आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन सूझबूझ से इसका हल निकाला जा सकता है। फाइनैंशल स्टेटस मजबूत होगा और कोई तोहफा मिलेगा। किसी नए प्रॉजेक्ट में हाथ आजमाएं।

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन फाइनैंशल रूप से काफी स्ट्रांग है। दिन भर लाभ के मौके मिलेंगे इसलिए काम करते रहें। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी और बिजनस में कुछ नए प्रॉजेक्टस बनाएं तो काम में नई जान डाल सकते हैं। ऑफिस के ही किसी काम के सिलसिले में किसी नए व्यक्ति से जान-पहचान करने का मौका मिलेगा। चौकन्ना रहने की जरूरत है।

धनु(Sagittarius): आज का दिन सावधानी से चलने का है। बिजनस के मामले में थोडा-सा रिस्क उठाएं तो काफी फायदा होने की उम्मीद है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है उसे पहचानना और उसका लाभ उठाना आपके हाथ में है। शाम को यात्रा होगी और नए दोस्त बनेंगे।

मकर(Capricorn): आज का दिन नॉर्मल है। पार्टनरशिप में किया गया काम काफी फायदा पहुंचा सकता है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटा लेने का आज अच्छा मौका है। आज कोई बहुत बड़ा फैसला आपको करना पड़ेगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आ जाने से उतावलापन बढ़ सकता है इसलिए सावधानी बरतना भी बहुत जरूरी है।

कुंभ(Aquarius): आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्टिक काम को करने में अपना दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। ऑफिस का माहौल भी काफी अच्छा रहेगा, इससे आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नए आइडिया भी दिमाग में आएंगे। अपने सीनियर का सहयोग और विश्वास पा सकेंगे।

मीन(Pisces): आज का दिन काफी प्रॉडक्टिव है। जो भी काम लगन से करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल जाएगा। अधूरे काम निपटेंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपको सहयोग करेंगे। नए विचार भी कामयाबी में सहायक होंगे। प्यार के मामले में किसी अनुभवी की राय जरूर लें। कोई तोहफा देकर काम बन सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:23 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh