आज का राशिफल : 22 मई, 2012

मेष(Aries): आज का दिन काफी सेंसिटिव है। ऑफिस में अपने जूनियर्स के साथ गर्म होने से काम नहीं बनेगा। काम के बोझ को कम करने में टीमवर्क काम आएगा। किसी लम्बे प्रॉजेक्ट पर हामी भरने से पहले उसके कानूनी पक्षों की अच्छी तरह से जांच पडताल कर लें। दिन का दूसरा भाग रिलैक्स करने में मदद करेगा। घर में अपने छोटों के व्यवहार से दिल खुश होगा और रात तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

वृष(Taurus): आज का दिन चैलेंजिंग साबित हो सकता है। क्रिएटिव काम के होने में अभी थोडा समय और लग सकता है। दूसरों के साथ मिलकर कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। व्यवहार में उदारता आएगी। परेशानियां खत्म होने से मानसिक थकावट और टेंशन दूर होगी। लेकिन ज्यादा निश्चित होकर भी न बैठें। बिजनेस के मामले में कई लाभ के मौके आएंगे, उन मौकों को पहचानना सीखें।

मिथुन(Gemini): आज का दिन काफी व्यस्त रखेगा आपको। शेडयूल कुछ ज्यादा ही बिजी कर देने वाला होगा लेकिन काम आसानी से होता चला जाएगा। स्टूडेंटस अपने समय को फालतू कामों में लगाने की बजाये किसी क्रिएटिव काम में लगाएंगे तो फायदे में रहेंगे। अपने प्रेमी से अगर फोन पर बात कर लें तो आपका मामला जल्दी बन सकता है। ऑफिस में आए नए सदस्यों को अपनी कला दिखाने का मौका दें।

कर्क(Cancer): आज का दिन शुभ है। किसी शुभ संदेश से मन को एनर्जी मिलेगी। घर के छोटे सदस्यों को पैसे की जरूरत होगी। इन्वेस्टमेंट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। दूरदर्शिता बढ़ेगी। जरूरी बातों में चुप रहना उचित होगा। घरवाले या प्रेमी के साथ प्रिवेसी के कुछ पल शाम तक मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे इस दौरान काम और ऑफिस की परेशानियों के बारे में बात करके अपना मूड न खराब करें।

सिंह(Leo): आज का दिन ठंडे दिमाग से सोचकर महत्वपूर्ण फैसले लेने का है। शादी के मामले में जल्दबाजी न बरतें। किसी पुराने दोस्त से पुराने विवाद के मामले को सुलझाने में आपको नये नजरिए से सोचना होगा। दूसरों की मदद करने में आज आपका ज्यादा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ मेल -मुलाकात का प्लान कैंसल करना पड सकता है। घर परिवार के उन कामों को निपटाने की कोशिश करें, जिन्हें आप काफी लम्बे समय से टालते आ रहे हैं।

कन्या(Virgo): आज का दिन फायदेमंद साबित होगा इसलिए कोशिशें करते रहें। शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसलिए खाने-पीने में सावधानी रखें। स्टूडेंटस को सलाह दी जाती है कि कुछ समय के लिए दोस्तों की महफिल लगाने की बजाये अपनी पढाई पर ध्यान दें। आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। शाम के समय घर पर बिताना अच्छा रहेगा।

तुला(Libra): आज का दिन नॉर्मल है। ऑफिस में बहुत ज्यादा काम होगा लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्दी निपट जाएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छी पब्लिसिटी होगी और इमेज निखरेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से फोन पर बात होगी। अपने और अपने घरवालों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है।

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन कल के दिन से काफी हद तक मिलता-जुलता हो सकता है। उपयोगी तोहफा मिल सकता है। नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है लेकिन उस पर फौरन हामी भरने से पहले उसके तकनीकी पहलुओं पर गौर कर लें। पढाई-लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने से स्टूडेंटस को अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर-परिवार की चिन्ताएं खत्म होंगी। बढ़ते खर्च पर लगाम लगाना जरूरी हो जाएगा।

धनु(Sagittarius):- आज का दिन शांत रहेगा। किसी लेनदेन के जल्दी निपट जाने के कारण मन को शांति रहेगी। कोई व्यक्ति फालतू की टेंशन खडी करने की कोशिश करेगा लेकिन आपकी सूझबूझ से परेशानियां हल हो जाएंगी। पैसा बचाने में कामयाब होंगे। रोमाटिक पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनमें उत्साह और कुछ कर दिखाने के जज्बे की कमी है। अपनी एनर्जी को किसी महत्वपूर्ण काम में लगाएं।

मकर(Capricorn): आज का दिन डिमांडिंग है। ऑफिस में बढ़ते काम के कारण घर वालों को अधिक समय न दे पाने का कष्ट हो सकता है। पैसे आएंगे और परिवार की आय बढ़ेगी। सुख साधन भी बढेंगे। किसी कठिन काम को करने में अपने सीनियर की राय जरूर लें। स्वास्थ्य या सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। परिवार में शांति रहेगी। अपने डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य के बारे में सलाह लें।

कुंभ(Aquarius): आज का दिन नौकरी के अलावा व्यापार में भी फायदेमंद है। बिजनेस में अच्छे आइडिया को हाथ से न जाने दें। समय का सदुपयोग हो जाएगा। सही तरीकों से धन का बचाव करें। कुछ स्टूडेंटस को पढ़ाई-लिखाई के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। लेकिन ज्यादा मेहनत उनके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। किसी सूचना से थोड़ी देर के लिए परेशान रहेंगे लेकिन बाद में सभी शंकाएं मिट जाएंगी।

मीन(Pisces): बिजनेस में कोई नई डील फाइनल कर सकेंगे। छोटी-मोटी यात्रा और पार्टी आदि के मौके भी आएंगे। खानपान के मामलों में जरा सावधानी बरतने की जरूरत है। भारी भोजन से जहां तक हो सके बचने की कोशिश करें। सीनियर्स के साथ चल रही टेंशन का अन्त शाम तक हो सकता है। अपने प्रेमी के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। उनके दिल की सभी शंकाएं मिटनी चाहिए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:23 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh