आज का पंचांग : 27 मई, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:13 am
ज्येष्ठ 6 शक संवत 1934। ज्येष्ठ शुक्ल 6, विक्रम 2069। सौर ज्येष्ठ मास की 14 प्रविष्टे। रज्जब 5, हिजरी 1433 (मुस्लिम)। तदनुसार 27 मई सन् 2012 ईस्वी। रविवार। उत्तरायण। ग्रीष्म ऋतु।राहुकाल अपराह्न 4:30 से 6:00 बजे तक।
षष्ठी तिथि अपराह्न 4 बजकर 33 मिनट तक इसके उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12 बजहर 47 मिनट तक, इसके उपरान्त मघा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुवयोग सांय 7 बजकर 54 मिनट तक इसके उपरान्त व्याघात योग का आरंभ।
तैतिलकरण अपराह्न 2 बजहर 33 मिनट तक, इसके उपरान्त गरकरण का आरंभ।
चन्द्रमा दिनमान कर्क राशि में अर्द्धरात्रि 12 बजकर 47 मिनट पर सिंह राशि में संचार करेगा। आज ही विन्ध्यवासिनी पूजा। अरण्य षष्ठी। जामित्र षष्ठी। स्कन्द षष्ठी व्रत।

