आज का राशिफल : 28 मई, 2012

मेष( Aries): इस समय आपका प्रभाव सब के ऊपर एक समान पड़ रहा है। किसी भी काम को आसानी से आप पूरा कर लेते हैं। आज भी किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा। जहां तक हो सके इस जिम्मेदारी को भी आप तत्काल ही पूरा कर सकते हैं।

वृष(Taurus): किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है। हो सकता है इसके लिए आपको अपने कार्य क्षेत्र से छुट्टी लेनी पड़े। अचानक ही किसी घरेलू सदस्य की अस्वस्थता से काम में और भी रुकावट पैदा हो सकती है। यदि आप सतर्क रहें तो कोई भी संकट आसानी से ही टल सकता है।

मिथुन(Gemini): किसी अच्छे अधिकार क्षेत्र में घुसकर अपना वर्चस्व कायम करने की आपकी पुरानी आदत है। कभी- कभी इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं, लेकिन इससे पहले एक अच्छा कार्यकर्ता बनना भी जरूरी है।

कर्क(Cancer): हो सकता है आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण काम सौंप दिया हो। काम किसी भी स्तर का हो आप उसे सफलता से पूरा कर दें तो आपका नाम अच्छे कार्यकर्ताओं में गिना जाएगा। आर्थिक तंगी के लिए अपने व्यय को काटना जरूरी है। कुछ फिजूल के खर्च आपसे हो ही जाते हैं।

सिंह(Leo): आज सुबह से ही कुछ अजीब-सा माहौल आपके आगे-पीछे बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे हो रहे हैं। काफी दिनों से व्यापार-व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं। हानि और लाभ से सभी को ही गुजरना पड़ता है।

कन्या(Virgo): कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं जहां से निकलने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। यह सभी को पता है कि आप दूसरों की राय पर गहराई से अमल नहीं करते हैं। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वही करें जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलता है।

तुला(Libra): शेयर बाजार के चक्कर में पड़कर आपने काफी धन नष्ट कर दिया है। यदि धन कमाने के ये जोखिम भरे कदम सभी को रास आते तो लोग मेहनत मजदूरी ना करते। बेहतर है आप कारोबार के अपने पुराने रास्ते पर उतर जाएं और आए दिन जो नुकसान हो रहा है उससे बचने की कोशिश करें।

वृश्चिक(Scorpio): किसी वाद-विवाद या परस्पर आरोप-प्रत्यारोप के पिछले मामले से आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क-वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आपको सफल होना है तो इस दौर में जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगी। कारोबार और व्यापार में जो उतार-चढ़ाव आया है, उससे संभलना भी आवश्यक है।

धनु(Sagittarius): आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सौगात लेकर आ रहा है। अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवन साथी के प्रति इमानदार होना जरूरी है। मित्रों और परिजनों की भी बात रख लेनी चाहिए।

मकर(Capricorn): आज आप अपने परिजनों और घर के सदस्यों के साथ सैर-सपाटे और यात्रा का आनंद लेने की सोच सकते हैं। इस मामले में आपको कुछ खर्च भी ज्यादा करना पड़ सकता है। यदि आप फुर्सत में हों तो उन कामों को भी जल्दी जल्दी निपटा लें जिनके कारण लोग आपको बार-बार याद दिलाते हैं।

कुंभ(Aquarius ): काफी लंबे समय तक दौड़भाग और संघर्ष करने के बाद आज आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। ऐसी ही किसी यात्रा के लिए आप आज तैयार हो सकते हैं। आपके लिए अब यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है। ऐसी स्थिति में आपके लिए वही रास्ता ठीक है जिससे सुधार हो।

मीन(Pisces): धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है। किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत होती रहती है। इसका यह मतलब नहीं कि हार जाने पर हम अपना संतुलन खो दें और अवांछित रास्ते से जीत हासिल करने की कोशिश करें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:24 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh