आज का राशिफल : 31 मई, 2012

मेष (Aries):- आज का दिन सेंसिटिव है। हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। किसी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप बढ़ाने से पहले सावधानी बरतें। हो सकता है बाद में आपको लगे कि वह शख्स अपना पुराना वक्त भूलने के लिए आपको यूज कर रहा है। जंक फूड से बचना चाहिए।

वृष (Taurus):- आपका दिन आज काफी अच्छा है। सभी जरूरी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। घर के सदस्यों के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। आने वाले कार्य दिवस में आपके सुपीरियर्स आपकी बात को सुनेंगे। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन (Gemini):- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण और चैलेंजिंग है। लेन- देन के मामले में काफी महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। बाद में अपनी खरीददारी पर पछतावा हो सकता है। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है।

कर्क (Cancer):- आज का दिन आपको काफी बिजी रखेगा। सांसारिक चीजों के प्रति आप कुछ ज्यादा ही लगाव रखते हैं । अपने जीवनसाथी या प्रेमी की बात को भी सुन लें। यह बात तो पक्की है कि ऐसी राय आपको बाहर कहीं और से नहीं मिलेगी। घर के बुजुर्ग सदस्य भी आपको मदद दे सकते हैं।

सिंह (Leo):- आज आपके अंदर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। आलस्य के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ सकती हैं। आपके ऑरिजनल आइडिया भी लोगों को पसंद आएंगे। फिर चाहे मामला रोमांस का ही क्यों न हो।

कन्या (Virgo):- आज का दिन काफी क्रिएटिव हो सकता है। अगर आप अपना कोई ऑरिजनल आइडिया लांच करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए ठीक रहेगा। कुछ बेहद लुभावनेफर आज आपके सामने सकते हैं। उन्हें पहचान कर उनमें से बेस्ट डील छांटने का काम आपका होगा अपने काम पर आज आप पहले से ज्यादा समय और ध्यान दे पाएंगे।

तुला (Libra):- आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी। किसी भी चैलेंज कोक्सेप्ट करने में आपका कोई सानी नहीं है। आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते रहे हैं आपकी यही कोशिश आज भी कामयाब हो जाएगी। शाम के समय नाते रिश्तेदारों को खुश करने के लिए थोड़ा बहुत ट्रेवल करना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio):- किसी खास शख्स से ज्यादा उम्मीद लगाने की जरूरत नहीं है। हो सकता है वह खरा उतरे और आपको निराशा हो। आज कोई पुराना दोस्त या जानकार आपको पुराना कर्ज लौटाने का वायदा करेगा लेकिन हो सकता है कि वह अपने वायदे को पूरा करे आपको धीरज रखना होगा। आपकी सीक्रेट इच्छाएं भी शाम को पूरी हो सकती हैं।

धनु (Sagittarius):- आपके लिए आज का दिन सामान्य है अस्थाई करियर के लिहाज से काफी सफलता देने वाला दिन साबित हो सकता है। धीरे धीरे कामयाबी की तरफ कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया काम शुरू करने या नई बिजनेस डील फाइनल करने का यह समय ठीक नहीं है।

मकर (Capricorn):- आपके लिए आज का दिन संतोषजनक है कोई नया काम या डील फाइनल करने की जल्दबाजी में आप नहीं रहेंगे। अपने क्रिएटिव आइडिया को कामयाब बनाने के लिए कहीं दूर की यात्रा करने का जो प्लान आपने बनाया है वह पोस्टपोन हो सकता है अगर ट्रिप पर निकलना पड़ भी जाए तो जिससे मिलना है उससे अपॉइंटमेंट ले लें।

कुंभ (Aquarius):- आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में काफी उपयोगी और महत्वपूर्ण रहेगा। बचत या इन्वेस्टमेंट से उतना फायदा नहीं मिलेगा जितना आप सोच रहे थे। ऐसे दोस्तों की सलाह ले लें जो शेयरों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। कई ऐसे लोगों से मुलाकात हो जाएगी जो आपको अच्छी सलाह देने के लिए आगे आएंगे।

मीन (Pisces):- आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर देगा दोस्तों के कॉमेंट्स से आपको कुछ हैरानी होगी। कुछ ऐसे लोग अचानक सपोर्ट के लिए आगे आएंगे जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। यह जानने का काम आपका है कि वे लोग ऐसा जान बूझकर कर रहे हैं या नहीं। अपोजिट सेक्स के प्रति मन में आकर्षण बढ़ेगा

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:56 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh