अमेरिका में बर्फीले तूफान में 13 की मौत
Posted by गजेन्द्र सिंह ताजा खबरें, दुनिया 11:48 amअमेरिका में सप्ताहांत में आए भीषण बर्फीले तूफान में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है.
पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में दो दिन से बिजली गुल है. इन राज्यों में कई स्थानों पर दो फुट मोटी बर्फ की तह जम गई है जबकि 17 लाख लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं.
न्यूयार्क, न्यूजर्सी, कनेक्टिकेट और मेसाचुसेट्स के गवर्नर्स ने आपातस्थिति की घोषणा कर दी है.
प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है लेकिन अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि सर्दी, हिमपात और मकानों को पहुंचे नुकसान के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने में शुक्रवार तक का समय लग सकता है.
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को कनेक्टिकट के लिए एक आपातकालीन घोषणा पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने राज्य को संघीय मदद देने के लिए कहा.
सीएनएन के मुताबिक मेसाचुसेट्स के करीब दर्जनभर शहरों में हैलोवीन का जश्न स्थगित कर दिया गया है. कनेक्टिकेट की राजधानी हार्टफोर्ड सहित कम से कम 20 शहरों में हैलोवीन से सम्बंधित आयोजन रद्द कर दिए गए हैं.
मेसाचुसेट्स, कनेक्टिकेट, न्यूजर्सी और न्यूयार्क में भारी हिमपात हुआ है लेकिन वेस्ट वर्जीनिया से मैन तक कम से कम एक फुट ऊंची बर्फ की तह जमा हो गई है.
तूफान के दौरान पेरू, मेसाचुसेट्स के बर्कशायर काउंटी समुदाय इलाके में तो 32 इंच मोटी बर्फ की तह जमा हो गई थी.
राहत कार्यो के बीच अब भी मेसाचुसेट्स में 487,000 लोग, पेंसिल्वेनिया में 202,000 लोग, न्यूजर्सी में 116,000 और न्यूयार्क में 127,000 लोग बिना बिजली के रह रहे हैं.
एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर्स मैच में भारत ने तेहरान को हराया
Posted by गजेन्द्र सिंह अन्य खेल, खेल, ताजा खबरें 11:46 amभारतीय फुटबाल टीम ने तेहरान में चल रहे एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर्स मैच की शुरुआत जीत के साथ की है.
भारतीय फुटबाल टीम ने ईरान की राजधानी तेहरान में चल रहे एएफसी अंडर-19 क्वालीफायर्स के पहले मैच में दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही तुर्कमेनिस्तान को 3-1 से हराकर विजयी शुरुआत की.
ब्रेंडन फर्नाडिस ने 39वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलायी लेकिन 56वें मिनट में मेरादोव बराबरी का गोल दागने में सफल रहे.
कप्तान मालस्वामफेला ने 60वें मिनट में गोल करके भारत को फिर से बढ़त दिला दी. प्रबीर दास ने 82वें मिनट में टीम की तरफ से तीसरा गोल किया.
तुर्कमेनिस्तान की टीम ने शुरू में हावी होने की कोशिश की. उसके कप्तान दुरदीयेव दीदार और मुहादोव सुलेमान ने भारतीय गोल पर हमले करने की कोशिश की लेकिन वे गोलकीपर प्रीतम कोटाल को छकाने में नाकाम रहे.
मैच बढ़ने के साथ ही भारतीय टीम हावी होने लगी. फर्नाडिस और सहज सिंह ने गेंद पर नियंतण्रबनाया तथा उन्हें मालस्वामफेला और होलीचरण नारजरी का अच्छा सहयोग मिला जिससे तुर्कमेनिस्तान की रक्षापंक्ति छितराने लगी.
पहला गोल ब्रेंडन ने 39वें मिनट में किया. वह गर्ट पोडारोव को पीछे छोड़कर दायीं तरफ से तेजी से आगे बढ़े. ऐसे में पोडारोव ने उन्हें बाक्स के अंदर गिरा दिया जिसके लिये उन्हें लाल कार्ड देखना पड़ा और वह बाहर चले गये. ब्रेंडन ने पेनल्टी पर आसानी से गोल दागा.
दूसरे हाफ में मेरादोव ने गोल करके तुर्कमेनिस्तान को वापसी का मौका दिया लेकिन उसकी यह खुशी केवल चार मिनट तक ही रही. मालस्वामफेला ने दो रक्षकों को छकाकर गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया. इसके बाद कोच कोम टोल ने ब्रेंडन की जगह जयचंद सिंह और प्रणय हल्दर के स्थान पर प्रबीर दास को उतारा.
प्रबीर ने टीम की तरफ से तीसरा गोल करके जीत सुनिश्चित की. तब होलीचरण दो रक्षकों को पीछे छोड़कर आगे बढ़े और उन्होंने प्रबीर को गेंद बढ़ायी जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की. भारत की तरफ से एंटो जेवियर को 86वें मिनट में लाल कार्ड देखने को मिला जिनका कल जन्मदिन भी था.
भारत का अगला मैच ईरान से होगा.
एक अन्य मैच में उज्बेकिस्तान की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान अंडर-19 को 3-0 से हराया.
मेरी बदोलत पहचानने लगे है लोग अन्ना हजारे को : बाबा रामदेव
Posted by गजेन्द्र सिंह आध्यात्म, ताजा खबरें, राष्ट्रीय 11:42 amमुजफ्फरनगर। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि उत्तर भारत में अन्ना हजारे को कोई नहीं जानता था। उनकी बदौलत ही लोग अन्ना से परिचित हुए। यही नहीं अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को भी उन्होंने अपने आगे बौना करार दिया। कहा कि उनका आंदोलन अन्ना के आंदोलन से पांच साल पुराना है।
सोमवार से यहां शुरू हुए दो दिवसीय योग शिविर में बाबा रामदेव ने कहा कि अन्ना ने सरकार से कई मसलों पर समझौता किया, लेकिन उन्होंने सरकार से मुद्दों से अलग हटकर कोई बात नहीं की। अन्ना की एक भी बात सरकार मानने को राजी नहीं है, फिर भी वह सरकार की हां में हां मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार व काले धन के विरोध में जुटी दो लाख लोगों की भीड़ देखकर सरकार परेशान हो गई थी।
इसी के चलते रात में 12 बजे लाठीचार्ज करा दिया। आंदोलन मरते दम तक जारी रखने का उन्होंने संकल्प दोहराया। हालांकि टीम अन्ना के मतभेद के बारे में योग गुरु ने कहा कि यह उनका निजी मामला है। जितने लोग होंगे उतनी बातें होंगी। हिसार में कांग्रेस की पराजय के बारे में उनका कहना था कि वहां काग्रेस अपने कर्मो से हारी। उसमें टीम अन्ना का कोई योगदान नहीं रहा। संघ को लेकर बाबा ने अपना रुख फिर से साफ किया।
बोले, संघ से हालांकि उनका दूर तक कोई वास्ता नहीं है, लेकिन संघ आतंकवादी संगठन नहीं है। इसके करोड़ों कार्यकर्ता हर जगह मौजूद हैं।
बाबा ने कहा कि वह फरवरी 2012 से भ्रष्टाचार एवं व्यवस्था परिवर्तन के खिलाफ यूपी से आदोलन का आगाज करेंगे, जिसमें कांग्रेस निशाने पर रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत को लूटने वाले भ्रष्टाचारियों की काली कमाई अमेरिका व यूरोप पचा रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अमेरिका-यूरोप को कालेधन की मलाई नहीं खाने देंगे।
दिग्विजय सिंह मेरे स्तर के नहीं
-कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बारे में बाबा रामदेव का कहना था कि 'वह उनके स्तर के नहीं हैं, ऐसे लोगों की बयानबाजी पर टिप्पणी करने का क्या फायदा।'
बालकृष्ण ने कहा, लड़ाई में अन्ना के साथ
-पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भ्रष्टाचार सहित जनहित के तमाम मुद्दों की लड़ाई में वे और अन्ना हजारे एकसाथ हैं। आचार्य ने पत्रकारों से वही दोहराया जो बाबा रामदेव ने कहा। बोले, अन्ना हजारे में नार्थ इंडिया में बाबा रामदेव ने ही प्रमोट किया था। पहले लोगों में जाग्रति नहीं थी। हमारा कार्य जनजागरण का है जो कि निरंतर जारी है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस से परहेज नहीं है, लेकिन यदि भाजपा भ्रष्टाचार का खात्मा करना चाहती है तो कांग्रेस क्यों नहीं कर सकती। हमारा न तो संघ से कोई रिश्ता है न ही भाजपा से ही।
तस्वीरे : केजरीवाल का खुला पत्र प्रधानमंत्री के नाम
Posted by गजेन्द्र सिंह ताजा खबरें, फोटो 10:36 amआज का राशिफल : 1 नवम्बर 2011
Posted by गजेन्द्र सिंह ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:59 amवृष(Taurus):- आर्थिक मामले में इस समय आपको बहुत ज्यादा चिन्तित होना पड़ सकता है। जिस प्रकार के दौर से आप गुजर रहे हैं उससे निपटने के लिए आपको अपनी जमा पूंजी भी खर्च करनी पड़ सकती है। कुछ ऐसा भी समय है कि आपके परिजन आपसे और भी ज्यादा डिमांड कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक इस स्थिति से छुटकारा पा सकते हैं।
मिथुन(Gemini):- कई प्रकार के शुभ और पाप ग्रह आपकी राशि से गुजर रहे हैं। जिन लोगों से आपका वास्ता पड़ रहा है उनके व्यवहार को देखकर कुछ हैरानी हो सकती है। आज के दिन भी कोई व्यक्ति आपको दिए गए वायदे से मुकर सकता है। कोई वैकल्पिक उपाय खोजना आपके लिए जरूरी होगा नहीं तो सारा खेल बिगड़ जाएगा।
कर्क(Cancer):- सम्पत्ति-जायदाद और रोजगार के मामले आपके लिए ज्यादा महत्व नहीं रखते हैं। लेकिन आजकल कुछ ऐसा ही वातावरण बन रहा है, जब आपको इन तीनों मामलों पर बेहद गौर करना पड़ेगा। अगर आप अपने वर्तमान जीवन शैली को ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपने घर के वातावरण को कुछ नया रूप दे सकते हैं। खर्च की स्थिति बनी रहेगी।
सिंह(Leo):- कारोबार और व्यापार करना आपकी प्रकृति का एक विशेष अंग है। काफी समय के बाद कुछ ऐसा वातावरण बन रहा है कि आपको अब अपने कैरियर पर गम्भीरता से विचार करना होगा। आपका जीवन साथी आपके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेगा। कुछ अड़चनें जरूर हैं जो धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।
कन्या(Virgo):- इस समय रोमांस और प्रेम-प्रकरण आपके जीवन में कुछ खलबली पैदा कर सकते हैं। हो सकता है आप किसी ऐसे व्यक्ति से सम्बन्ध बना लें जो दूसरों के लिए एक परहेज हो सकता है। लेकिन दिल और दिमाग जहां दौड़ रहा है उसी दिशा में आपकी भी विचार शक्ति दौड़ने के लिए प्रेरित हो रही है। आगे पीछे सोचकर ही कदम बढ़ाएं।
तुला(Libra):- आज के दिन आपको किसी अप्रत्याशित लाभ या उपहार का फायदा हो सकता है। आपने पिछले दिनों कुछ ऐसे लोगों का भला किया है जो अब आपके किए गए एहसान को उतार देना चाहते हैं। डाक से अथवा फोन द्वारा कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है और सांयकाल तक आपको वस्त्र-आभूषण आदि का भी लाभ हो सकता है।
वृश्चिक(Scorpio):- कई प्रकार की दुश्चिंताएं और बुरे विचार आपको बार-बार उत्तेजित करते हैं। आप जिस व्यक्ति को अपना शत्रु समझ रहे हैं वास्तव में तो उसका आपके लिए बहुत ही आदर्शवादी दृष्टिकोण है। आपके सामने कुछ ऐसे चापलूस और मधुर चाटुकारिता करने वाले लोग हैं जो पीठ पीछे आपकी ही बुराई करते हैं। इन लोगों को पहचानना भी जरूरी है।
धनु(Sagittarius):- अपने कारोबार में और परिवार के सदस्यों या जीवन साथी के विषय में कुछ नई धारणाएं आज आपको उत्तेजित करेंगी। जहां तक हो सकता है आप संतुलन और शान्तिपूर्वक ही किसी वाद-विवाद को सुलझाने की चेष्टा करें। कुछ ऐसी बातें भी कभी-कभी मन को अशान्त कर देती हैं जिनका कोई सिर पैर या आधार नहीं होता है।
मकर(Capricorn):- काम-काज और घरेलू जीवन की विषमताएं आपको आज किसी रचनात्मक कार्य को करने में रोक नहीं सकती। अपने छोटे से दायरे के बीच आप जो कुछ भी आगे बढ़ने की चेष्टा कर रहे हैं उसके अच्छे परिणाम जल्दी ही मिलने वाले हैं। यदि आप इसी तरह से समय निकाल कर अपने विचारों का कार्यान्वयन करें तो ख्याति और यश आपको मिलता ही रहेगा।
कुंभ(Aquarius):- मंगल ग्रह आजकल आपके सभी पराक्रम भरे कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। आज का दिन यद्यपि आर्थिक मामलों के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है फिर भी आपकी दौड़-धूप का कोई ठोस नतीजा सांयकाल तक मिल सकता है। यदि आप अपने घर-परिवार के सदस्यों को भी अपने साथ लेकर चलें तो अच्छा रहेगा।
मीन(Pisces):- पिछले कई दिनों से आपके ऊपर खर्च का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। जहां से आपको मदद मिलने की संभावना थी उनके द्वारा भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से आपका बजट बिगड़ सकता है। यदि आप अपने कार्यक्रम को एक दो दिन टाल दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। जेब खर्च के लिए उधार लेना पड़ सकता है।
आज का पंचांग : 1 नवम्बर 2011
Posted by गजेन्द्र सिंह ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:23 am
1 नवंबर 2011: मंगलवार, सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।तिथि - षष्ठी
विशेष - छठ पूजा
नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ शाम 3.54 से उत्तराषाढ़
सूर्योदय - 05:50
सूर्यास्त - 07:10
अक्षांश - 23:11 उत्तर
देशांश - 75:43 पूर्व
ग्रह स्थिति - चंद्र मकर में, सूर्य तुला में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र वृश्चिक में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।
किस दिशा में यात्रा - उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन करके यात्रा करें।
किस दिशा में चोरी - दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करने पर ही मिलेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।
रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।
