नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बाढ़


पटना। नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने चार जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है।

पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक कोसी और गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अभियंता ईश्वर सहाय ने बुधवार को बताया कि सुबह छह बजे गंडक नदी पर बने बाल्मीकी बराज से 1,39,400 क्यूसेक जल छोड़ा गया था वहीं दोपहर 12 बजे यह बढ़कर 1,55,600 क्यूसेक हो गया। इसी तरह कोसी नदी के वीरपुर बराज से कोसी नदी में सुबह छह बजे 1,09,720 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि बराज से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण इन दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इधर, नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण लोग बाढ़ की आशंका से डरे हुए हैं वहीं तटबंधों में कटाव भी तेजी से हो रहा है।

एक अधिकारी की मानें तो चंपारण तटबंध के करीब 78 मीटर पर ठेकहा गांव में कटाव काफी तेजी से हो रहा है। इस बीच सरकार ने कटाव होने वाले स्थानों पर मरम्मत कार्य होने का दावा किया है।

इधर, सरकार ने बाढ़ की आशंका को लेकर चार जिलों सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया में अलर्ट घोषित कर दिया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार ने बताया कि इन जिलों के 11 प्रखंडों को चिह्न्ति कर संबंधित जिलाधिकारियों को राहत सामाग्रियों सहित अन्य आवश्यक सामाग्रियों का भंडारण कर लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दल को भी इन जिलों में तैनात करने के लिए कहा गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:41 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh