दुनिया की सबसे पुरानी कार होगी नीलाम

लंदन। दुनिया की सबसे पुरानी कार की अगले महीने नीलामी होने वाली है। उम्मीद की जा रही है 16 लाख डॉलर [7.9 करोड़ रुपये] में इसकी नीलामी होगी। 127 साल पुरानी इस कार की लंबाई नौ फीट और वजन 953 किलोग्राम है। यह अब भी रफ्तार से दौड़ती है। इसकी अधिकतम गति 38 मील प्रति घंटा है।

भाप-इंजन से चलने वाली इस कार को 1881 में फ्रांस में लाइसेंस दिया गया था। इस कार के 12 साल बाद हेनरी फोर्ड ने अपनी पहली कार बनाई थी। पर्याप्त भाप पैदा कर इस कार को चलाने के लिए 45 मिनट का समय लगता है।

इस एतिहासिक कार का कोई एक मालिक नहीं रहा। 'ला मा‌र्क्वीस' नाम की यह कार 1906 तक फ्रांस के काउंट डी डियोन के पास थी। उन्होंने इसे फ्रंास के आर्मी ऑफिसर हेनरी डोरिअल को बेचा ता। हेनरी 81 वर्षो तक इसके मालिक रहे, लेकिन 1914 के विश्वयुद्ध के दौरान इसमें खराबी आने की वजह से इसे चला नहीं सके। 1987 में ब्रिटिश वेटरन कार क्लब के सदस्य टिम मुरे ने इसे खरीदने के बाद ठीक किया। जिसके बाद इस कार ने कई कार प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।


Posted by रवि चौहान at 11:48 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh