आज का राशिफल : 21 फरवरी, 2012

मेष( Aries): किसी प्रकार का झंझट आर्थिक संकोच बढ़ा सकता है। आज मन की उलझनें सुलझ जाएगी। लेन-देन और बिजनस का सारा काम कल पर छोड़ दें रोमांस के मामले में पिछले घटनाक्रम से जुड़े हालात में सुधार होगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा।

वृष( Taurus): किसी प्रकर से बिगड़ा हुआ कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज घर पर ही रहकर शांति से दिन बिताएं तो ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। एक दिन के कंप्लीट ब्रेक के बाद फ्रेश महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।

मिथुन( Gemini): किसी खास मसले पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लाभकारी होगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर है। नए वाहन का सौदा फायदेमंद हो सकता है। अपने रोमांस की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे।

कर्क( Cancer): किसी विशेष कार्य के सफल हो जाने का हर्ष सायंकाल तक होगा। कहीं ऐसा न हो दोराहे में ही फंसे हैं और बाजी मारने के लिए कोई और ही आगे निकल जाए। आज किसी पार्टी में जाने का मौका मिले, तो चौकिऐगा नहीं। क्या पता दिल का मामला सेट हो जाए।

सिंह( Leo): अत्यधिक परिश्रम से चेष्टाएं फलीभूत होंगी। अगर कहीं खजाना हाथ लग जाए तो उसी वस्तु को उठाना चाहिए। जिसको आप आसानी से इस्तेमाल कर सकें। आपके सामने शाम तक पैसे कमाने के मौके आएंगे। धैर्य रखें समय आपके अनुकूल है।

कन्या( Virgo): कुछ व्यक्तिगत और गोपनीय प्रसंगों पर कार्यवाही करना आवश्यक है। किसी किस्मत वाले से जरूर पूछें कि उसने सब कुछ पाने के लिए कितने पापड़ बेले हैं। आज प्यार के मामले में थोड़ा धीरज रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाए। तो सारा मामला आपके हक में होने के चांसेज हैं।

तुला( Libra): मन में सुख शांति रहेगी कार्य सिद्धि भी हो ही जाएगी। प्रयास करते रहना ही ठीक है। सफलता अवश्य आपके हाथ में होगी। मानसिक शांति के लिए पार्टी की बजाए चुपचाप घर में शांति से समय बिताना ज्यादा अच्छा रहेगा। शाम का टाइम रोमांटिक है, इसका जरूर फायदा उठाए। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने से आपको बहुत अच्छा लगेगा।

वृश्चिक( Scorpio): किसी अनावश्यक प्रपंचों सें व्यय भार बढ़ सकता है। कभी-कभी जीवन भर परीक्षा खत्म नहीं होती है। पर धैर्य रखने की एक सीमा होती है। आज का दिन आपके लिए आराम और अवकाश का हो सकता है। रोमांटिक लाइफ काफी अच्छी गुजरेगी।

धनु( Sagittarius): उत्तरदायित्व और अधिक कार्यभार से व्यस्तता बढे़गी। मात्र लंबा दिखाई देने से कद नहीं बढ़ जाता है। आज दिनभर खुशी व उत्साह का माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके किसी शुभ काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। रोमांस के मामले में भी दिन अच्छा है। पॉजिटिव सोचें।

मकर( Capricorn): कुछ विचार गलत समय के बावजूद चेष्टाएं सफल होंगी। आज घर में रहकर अपनी हॉबी को पूर्ण करने के लिए कोई नया काम या नई वस्तु को प्राप्त करने का मन करेगा। ऑफिस के मामलों की चर्चा रोमांस के बीच में न करें। अपने पार्टनर का मूड जितना हो सके फ्रेश रखें।

कुंभ( Aquarius): महत्व के काम को समय पर बना लें अल्प परिश्रम से हलका लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको रोमांटिक पार्टनर सुबह से ही आपके किसी फैसले की आलोचना कर सकता है, इसलिए उसकी खुशी को देखते हुए अपने प्लान में थोड़ा फेरबदल करना पड़ सकता है। शाम का समय घर के कामों को निपटाने में बीतेगा।

मीन( Pisces): अवरुद्ध कार्य का समय पर बन जाने से हर्ष रहेगा। आपके लिए आज का दिन कुछ धीमा है। बहुत दिनों से छूट रहे कामों को आज निपटा लेने के लिए काफी समय मिल जाएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:49 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh